अंतरराष्ट्रीय

May 10, 2024 9:21 PM

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला क्रिकेट टी-ट्वेंटी श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच आज 

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला क्रिकेट टी-ट्वेंटी श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच आज खेला जाएगा। मैच बांग्लादेश के सिलहट क्रिकेट स्टेडियम में दिन के 3.20 मिनट से शुरू होगा। भारतीय टीम श्रृंखला के चारों मैच जीतकर अब क्‍लीन-स्‍वीप की तैयारी में हैं।  

May 9, 2024 10:09 AM

केरल: खाड़ी देशों के लिए एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की उड़ानें आज भी रद्द, हवाई अड्डा प्राधिकरण ने यात्रा से पहले जानकारी लेने का दिया परामर्श 

केरल में खाड़ी देशों के लिए एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की उड़ानें आज भी रद्द रहने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। एयर इंडिया ने कुवैत, दोहा, मस्कट और शारजाह से कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ानें रद्द कर दी। कन्नूर से शारजाह, मस्‍कट, दमन और अबूधाबी जाने वाली उड़ानें भी रद्द हैं। हवाई अड्डा प्राधि...

May 9, 2024 8:28 AM

बांग्लादेश में मनाई गई रबींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती, कई स्थानों पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

बांग्लादेश में कल गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिचर्चा और कला प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया गया। इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय उच्चायोग ने रबींद्र जयंती मनाने के लिए ढाका में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रसिद्ध...

May 11, 2024 11:55 AM

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्‍मीर में बढ़ा तनाव, 11 मई को विरोध प्रदर्शन करेंगे करेगी जनता 

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्‍मीर में तनाव बढ़ने की खबर है। पाकिस्तानी प्रशासन 11 मई को होने वाले विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती कर रहा है। हालांकि यूनाइटेड कश्‍मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी और ज्‍वाइंट अवामी एक्शन कमेटी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर किसी बल प्रयोग के खिलाफ प्रशासन को कड़...

May 9, 2024 12:14 PM

सऊदी स्मैश के क्वार्टर फाइनल में टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने दर्ज की जीत, जर्मनी की नीना मित्‍तेलहम को दी मात

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने विश्‍व की 14वें नंबर पर काबिज जर्मनी की नीना मित्‍तेलहम को जेद्दा में चल रहे सऊदी स्मैश के मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। बत्रा ने 22 मिनट तक चले खेल में मित्‍तेलहम को 11-6, 11-9, 11-7 से मात दी। जर्मनी की खिलाड़ी के खिलाफ बत्रा की यह...

May 8, 2024 9:08 PM

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे। वे कल दोपहर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और श्री ज़मीर की...

May 8, 2024 8:55 PM

नेपाल में आज मातातीर्थ औंसी यानी मातृ दिवस मनाया गया

नेपाल में आज मातातीर्थ औंसी यानी मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दुनिया भर से नेपाली लोग अपनी माताओं को देखने के लिए आते हैं। उनका मानना है कि वे उनके माध्यम से परमात्मा को देखते हैं। मातृ दिवस नेपाली कैलेंडर के अनुसार बैसाख महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। नेपाल के हर घर में लोग अपनी मां की ...

May 8, 2024 8:49 PM

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा बांग्लादेश की दो दिन की यात्रा पर आज ढाका पहुंचे

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा बांग्लादेश की दो दिन की यात्रा पर आज ढाका पहुंचे। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के महानिदेशक ए.टी.एम. रोकेबुल हक और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने उनका स्वागत किया। श्री क्‍वात्रा बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद-बिन-मोमेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौ...

May 8, 2024 8:23 PM

कोलम्‍बो में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती के अवसर पर  स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र, कोलम्‍बो के विद्यार्थियों ने रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत किया

श्रीलंका की राजधानी कोलम्‍बो में आज गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती के अवसर पर  स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र, कोलम्‍बो के विद्यार्थियों ने रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत किया। सभी श्रीलंकाई विद्यार्थियों ने गुरु अशीथ अट्टापट्टू के निर्देशन में प्रस्‍तुति पेश की। 

May 10, 2024 9:32 PM

अमरीका ने कहा है कि उसने पिछले हफ्ते इस्राइल को गोला बारूद की एक खेप की आपूर्ति रोक दी 

अमरीका ने कहा है कि उसने पिछले हफ्ते इस्राइल को गोला बारूद की एक खेप की आपूर्ति रोक दी है। अमरीका ने यह फैसला उसके मना करने के बावजूद इस्राइल के दक्षिणी गाजा शहर रफाह में हमले के बाद लिया है। अधिकारियों के अनुसार इस खेप में कई 11 सौ किलोग्राम बम थे।  यह फैसला इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्या...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला