अंतरराष्ट्रीय

September 17, 2024 6:40 PM

एक पेड़ मांँ के नाम अभियानः बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने उच्चायोग परिसर में बकुल वृक्ष का पौधा लगाया

एक पेड़ मां के नाम अभियान के हिस्से के रूप में बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रकृति की रक्षा करने और सतत विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए आज ढाका के उच्चायोग परिसर में बकुल वृक्ष का एक पौधा लगाया। उच्चायोग ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की।  

September 17, 2024 6:38 PM

रूस ने कहा है कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में बिजली संयत्रों को निशाना बनाया

रूस ने कहा है कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में बिजली संयत्रों को निशाना बनाया है। ये वो संयंत्र हैं जहां से  सैन्‍य उपकरण बनाने वाली इकाइयों को बिजली की आपूर्ति की जाती है।       उधर, यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि रूस के हमले से क्षेत्र के कोनोटोप, ओख्तिरका और सुमी ...

September 17, 2024 5:47 PM

सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में सात मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत

सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में सात मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि छह लोगों को मलबे से निकाला गया है, जबकि कई लोग मलबे के नीचे अभी भी दबे हुए हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है।   एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इमारत का इस्तेमाल आवासीय और व्यावसा...

September 17, 2024 6:11 PM

चक्रवर्ती तूफान बोरिस ने मध्‍य और पूर्वी यूरोप में भारी तबाही मचाई

चक्रवर्ती तूफान बोरिस ने मध्‍य और पूर्वी यूरोप में भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण आई बाढ से पोलैंड में चार, रोमानिया में सात, चेकगणराज्‍य में तीन और ऑस्‍ट्रि‍या में चार लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड के दक्षिणी हिस्‍से में राहत और बचाव कार्यों के लिए पांच हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है।...

September 17, 2024 12:55 PM

पेरू में जंगलों में लगी आग के कारण 15 लोगों की मौत, हजारों हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद

पेरू में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में जंगलों में लगी आग के कारण कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और तीन हजार हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हो गई। पेरू के प्रधानमंत्री गुस्‍तावो एद्रियांजेन ने एंडियान और अमेजोन से लगत क्षेत्रों में घास के मैदानों में आग लगाने से मना किया है क्‍योंकि यह आग जंगलों में फैल ...

September 17, 2024 8:55 AM

बुकर पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा की गई, पहली बार महिलाओं की सबसे अधिक दावेदारी दिखी

बुकर पुरस्कार 2024 के लिए संभावित विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। 55 साल के इतिहास में पहली बार महिलाओं की सबसे अधिक दावेदारी देखने को मिली है। कुल छह नामित लेखकों में से पांच नाम महिलाओं के हैं।   संभावित लोगों की सूची में पूर्व बुकर फाइनलिस्ट मिस्टर एवरेट को "जेम्स" के लिए और राचेल कुशनर को "क...

September 17, 2024 8:29 AM

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पुख्ता इंतजाम, चुनाव सुरक्षा के लिए 54 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न कराने के व्‍यापक प्रबंध किए जा रहे है। जन सुरक्षा मंत्री तिरान एलेज़ ने एक समाचार पत्र को बताया कि मतदान केंद्रों पर किसी उपद्रव की स्थिति में पुलिस को गोली चलाने की अनुमति दी गई है। उन्‍होंने कहा कि चुनाव के दिन कर्फ्यू लगाने की अभी क...

September 16, 2024 9:04 PM

‘मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल : प्राकृतिक गतिविधियों का संवर्धन’ विषय के साथ मनाया जा रहा है ओजोन परत संरक्षण दिवस

आज ओजोन परत संरक्षण दिवस है। यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 16 सितंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय "मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल : प्राकृतिक गतिविधियों का संवर्धन" है।

September 16, 2024 8:59 PM

मध्‍य यूरोप में आई बाढ़ के कारण चेक गणराज्‍य, पोलैंड और ऑस्ट्रिया में मरने वालों और हताहतों की संख्‍या बढ़ी

मध्‍य यूरोप में आई बाढ़ के कारण चेक गणराज्‍य, पोलैंड और ऑस्ट्रिया में मरने वालों और हताहतों की संख्‍या बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेक गणराज्‍य के उत्तर-पूर्व के ब्रून्‍ताल शहर के निकट एक व्‍यक्ति की बाढ़ के पानी में डूब गया और 7 लोग अभी भी लापता हैं। पोलैंड में चार लोगों की मृत्‍यु हुई है...

September 16, 2024 8:48 PM

श्रीलंका ने भारत और जापान सहित मित्र राष्‍ट्रों का समर्थन हासिल कियाः राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि श्रीलंका ने भारत और जापान सहित मित्र राष्‍ट्रों का समर्थन हासिल कर लिया है। देश के उत्तरी क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा में उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार के साथ साझेदारी में त्रिंकोमाली में व्‍यापक विकास होगा।   वामपंथी गठबंधन उम्‍मीदवार अनुरा ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला