अंतरराष्ट्रीय

June 19, 2024 2:02 PM

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में भारी बारिश के कारण आठ रोहिंग्याओं सहित नौ लोगों की मौत

  बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में बुधवार को भारी बारिश के कारण आठ रोहिंग्याओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे रोहिंग्या शिविरों में कई घरों पर मिट्टी के बड़े टुकड़े गिरे जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की संख्या और ...

June 19, 2024 12:56 PM

ईरान के काश्मार काउंटी में भूकंप से चार लोगों की मौत, 120 से अधिक घायल

  ईरान के पूर्वोत्तर प्रांत खुरासान रज़ावी की काश्मार काउंटी में आए 5.0 तीव्रता के भूकंप में कम से कम चार लोग मारे गए और 120 से अधिक घायल हो गए। घायलों में से 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। काश्‍मार के गवर्नर होज्जातुल्ला शरीयतमादारी ने बताया कि चारों लोगों की...

June 19, 2024 8:52 AM

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लगभग पांच लाख प्रवासियों को नागरिकता देने के लिए नए प्रयास करने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन सैकड़ों प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करने का रास्ता निकालने के लिए नए प्रयास की घोषणा की है उन्होंने अमरीकी नागरिकों से विवाह किया है लेकिन उन्हें कानूनी तौर पर देश में रहने का अधिकार नहीं है। इस कार्रवाई से लगभग पांच लाख प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने से बचा...

June 19, 2024 8:29 AM

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज पांचवा दिन, दिखाई जाएंगी कई फिल्में

18वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी है। महोत्‍सव में 59 देशों की 61 भाषाओं में कुल 314 फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। 15 जून को शुरू हुए इस महोत्सव का समापन शुक्रवार, 21 जून को होगा।    18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्में प्रदर्शित...

June 18, 2024 6:01 PM

इटली के तटीय इलाकों पर दो जहाजों के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 11 प्रवासियों की मौत और 66 अन्य लापता

  इटली के तटीय इलाकों पर आज दो जहाजों के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 11 प्रवासियों की मौत हो गई जबकि 66 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि इटली के तटीय इलाकों के पास भूमध्य सागर में खोज और बचाव अभियान जारी है। क्षेत्र में एक व्यापारी जहाज ने प्रारंभिक बचाव कार्य किया। व्यापारी जहाज ने 12 लोगो...

June 18, 2024 3:30 PM

यूरोपीय संघ के पर्यावरण मंत्रियों ने सार्वजनिक रूप से लाइव-स्ट्रीम के माध्‍यम से की गई वोटिंग में वन्‍यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में बसाने के उद्देश्य से संरक्षण कानून को मंजूरी दी

  यूरोपीय संघ के पर्यावरण मंत्रियों ने सार्वजनिक रूप से लाइव-स्ट्रीम के माध्‍यम से की गई वोटिंग में वन्‍यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में बसाने के उद्देश्य से संरक्षण कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के बारे में लंबे से समय से संघर्ष चल रहा था।    प्रकृति पुनर्स्थापन कानून का उद्देश्य जं...

June 18, 2024 3:22 PM

अमरीका ने दोहराया कि उसके राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी और गहरी होगी

  अमरीका ने दोहराया है कि उसके राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी और गहरी होगी तथा पहले से अधिक समृद्ध हिंद प्रशांत क्षेत्र का निर्माण होगा। अमरीकी राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा संवाद सल...

June 18, 2024 3:20 PM

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन इस सप्ताह उत्तर कोरिया की यात्रा पर जाएंगे

  रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन इस सप्ताह उत्तर कोरिया की यात्रा पर जाएंगे। उत्तर कोरिया की केंद्रीय समाचार एजेंसी ने बताया है कि पुतिन की इस यात्रा की योजना ऐसे समय में बनी है जब रूस और उत्तर कोरिया के बीच द्विपक्षीय सैन्य साझेदारी फिर से शुरू होने की संभावना है। इसका असर कोरियाई प्रायद्...

June 17, 2024 8:39 PM

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध के लिए गठित अपने 6 सदस्यीय मंत्रिमंडल को भंग किया

 इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने 6 सदस्यीय युद्ध के लिए गठित मंत्रिमंडल को भंग कर दिया है। यह निर्णय विपक्षी नेता बेनी गैंट्ज़ और उनके सहयोगी गाडी ईसेनकोट के इस्तीफा देने के एक हफ्ते से भी कम समय के बाद लिया गया।       इससे पहले गाजा में संघर्ष पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू की कोई स्प...

June 17, 2024 12:53 PM

इक्वाडोर के मध्य तुंगुराहुआ प्रांत में भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत, तीन घायल

इक्वाडोर के मध्य तुंगुराहुआ प्रांत में एक सड़क पर भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। भूस्खलन के कारण बानोस डी अगुआ सांता के रिसॉर्ट शहर में सड़क मार्ग बंद हो गया और क्षेत्र के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तेज बारिश के चलते तीन जलविद्युत संयंत्रों में परिचालन भी बाधित हुआ है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला