अंतरराष्ट्रीय

June 26, 2024 1:59 PM

सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा बोले भारत के प्रतिनिधि प्रतीक माथुर, कहा-  सुरक्षा परिषद को विश्वसनीयता साबित करने और अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत  

सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में चर्चा के दौरान भारत के प्रतिनिधि प्रतीक माथुर ने कहा कि सुरक्षा परिषद को भी अपनी विश्वसनीयता साबित करने और अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।   भारत ने इस बात पर बल दिया है कि स्थायी और गैर-स्थायी श्रेणियों का विस्तार करके सुरक्षा...

June 26, 2024 1:12 PM

केन्या: संसद भवन पर हमले और एक हिस्सा जलाये जाने के बाद पुलिस कार्रवाई में मारे गए पांच प्रदर्शनकारी

केन्या में प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद भवन पर हमले और उसका एक हिस्सा जलाये जाने के बाद पुलिस कार्रवाई में पांच प्रदर्शनकारी मारे गए। संसद द्वारा एक वित्‍त विधेयक के पारित किये जाने के बाद देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।     इस विधेयक के जरिये सरकार ने कई करों में वृद्धि की है। दुनिया के कई...

June 26, 2024 12:44 PM

आज मनाया जा रहा है मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस 

विश्‍व आज मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्‍ट्रीय दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देशभर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए रैलियां तथा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।   इस वर्ष का विषय है, साक्ष्य स्पष्ट है-रोकथाम में निवेश करें। इस अवसर पर आज सु...

June 26, 2024 11:11 AM

ईरान में शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव, सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने शुक्रवार को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया है। इस चुनाव को ईरान के लिये एक अहम इम्तिहान बताया।   श्री खामनेई ने कहा कि अगले राष्‍ट्रपति का इस्लामिक क्रांति के सिद्धांतों और बुनियाद में दृढ़ विश्वास होना चाहिए। ...

June 26, 2024 10:47 AM

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमरीकी रक्षा विभाग से संबंधित मामले में दोषी करार दिया गया

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमरीकी रक्षा विभाग से संबंधित गुप्त दस्तावेज हासिल करने और उनका खुलासा करने के षड्यंत्र के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद अब रिहा कर दिया गया है।   अमरीका में उत्तरी मेरियाना द्वीप समूह के सेपियन न्यायालय में असांजे के मामले की सुनवाई हुई। अमरीकी न्यायालय...

June 25, 2024 10:02 PM

बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम के गिरफ्तार हारेज शेख को दुर्गापुर की अदालत ने 14 दिनों के लिए एसटीएफ की हिरासत में भेजा

      बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम के गिरफ्तार आतंकवादी हारेज शेख को आज दुर्गापुर की एक अदालत ने 14 दिनों की विशेष कार्यबल-एसटीएफ की हिरासत में भेज दिया। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के नबद्वीप के निवासी हारेज शेख को आज सुबह हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। ...

June 25, 2024 9:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव से फोन पर बात की   

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्‍प दोहराया है। श्री मोदी ने आज श्री तोकायेव से फोन पर बात की। राष्ट्रपति तोकायेव ने दुनिया में सबसे बड़े लोकतांतिक चुनाव के सफल आयोजन के लिए प्रधा...

June 25, 2024 8:40 PM

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत की यात्रा कर रहे दस यूरेशियन देशों के पत्रकारों से मुलाकात की

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज भारत की यात्रा कर रहे दस यूरेशियन देशों के पत्रकारों से मुलाकात की। श्री जयशंकर ने पत्रकारों से लंबे समय से चले आ रहे संबंधों, पिछले दशक में भारत में हो रहे बदलाव और ग्लोबल साउथ के लिए इसकी संभावनाओं के बारे में चर्चा की। विदेश मंत्री ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक ...

June 25, 2024 8:27 PM

तीस्ता नदी परियोजना के मास्टर प्लान के बारे में भारत और चीन की ओर से मिले प्रस्तावों में से जो भी बांग्लादेश के हित में होगा उसे ही चुना जाएगा: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना

  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि तीस्ता नदी परियोजना के मास्टर प्लान के बारे में भारत और चीन की ओर से मिले प्रस्तावों में से जो भी बांग्लादेश के हित में होगा उसे ही चुना जाएगा। वे अपनी भारत की हाल की यात्रा की उपलब्धियों के बारे में आज ढाका में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर र...

June 25, 2024 2:08 PM

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमरीकी अधिकारियों के साथ समझौते के बाद ब्रिटेन की जेल से रिहा किया गया

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमरीकी अधिकारियों के साथ समझौते के बाद ब्रिटेन की जेल से रिहा कर दिया गया है। इसमें असांजे को राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्राप्त करने और उसका खुलासा करने की साजिश के आपराधिक आरोपों में दोषी ठहराया जाएगा।      विकिलीक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जेल में पांच ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला