अंतरराष्ट्रीय

June 27, 2024 5:59 PM

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का वापस धरती पर लौटना एक बार फिर टला

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का वापस धरती पर लौटना एक बार फिर टल गया है। वे जिस बोइंग स्टारलाइनर से गई थीं उसमें कई तकनीकी गड़बडि़यां सामने आई हैं। सुनीता विलियम्स 5 जून को अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई थी । उन्हें अंतरिक्ष में एक सप्ताह बिताने के बाद इस महीने की 14 तारीख को वापस लौट...

June 27, 2024 12:51 PM

अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने पाकिस्तान के आम चुनावों में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया

अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने पाकिस्तान के आम चुनावों में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के समर्थन में एक द्विदलीय प्रस्‍ताव पारित किया है। सदन ने इस मामले में एक विस्तृत और स्वतंत्र जांच का आह्वान भी किया है। पाकिस्तान में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति समर्थन देने वाले प्रस्ताव में 2024 के आम चुनावों मे...

June 27, 2024 11:42 AM

केन्या के राष्‍ट्रपति विलियम रूटो ने कहा कि विवादास्‍पद वित्‍त विधेयक वापस ले लिया जाएगा

केन्या के राष्‍ट्रपति विलियम रूटो ने कहा है कि विवादास्‍पद वित्‍त विधेयक वापस ले लिया जाएगा। इस विधेयक के कारण देशभर में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खबरों के अनुसार राष्‍ट्रपति ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया और इसमें संशोधन के लिए फिर संसद में भेज दिया गया है। एक वक्‍तव...

June 27, 2024 10:25 AM

दुबई आर्ट सेंटर में चल रही है भारतीय लोक और जनजातीय कला की मनमोहक प्रदर्शनी

दुबई के सबसे पुराने कला संस्थान दुबई आर्ट सेंटर में इन दिनों भारतीय लोक और जनजातीय कला की मनमोहक प्रदर्शनी चल रही है। हुनर नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत की विभिन्न लोक कलाओं और जनजातीय कला विधाओं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। आगंतुक प्रदर्शनी में उत्तराखंड की एप्‍पन कला, बिहार...

June 27, 2024 10:18 AM

बोलीविया: नाकाम सैनिक विद्रोह के बाद राष्ट्रपति भवन से वापस लौटीं सशस्त्र सेनाएं, सैनिक कमांडर जनरल जुवान जोज जुनीगा गिरफ्तार

बोलीविया में कल रात हुए नाकाम विद्रोह के कुछ घंटों बाद ही देश की सशस्‍त्र सेनाएं ला पाज में राष्‍ट्रपति भवन से वापस लौट गईं। बोलीविया की पुलिस ने नाकाम विद्रोह का नेतृत्‍व करने वाले सैनिक कमांडर जनरल जुवान जोज जुनीगा को गिरफ्तार कर लिया। बोलीविया के राष्‍ट्रपति लुइस आर्से ने सैनिक विद्रोह की कोशिश क...

June 26, 2024 8:47 PM

नैटो के अगले महासचिव के रूप में निवर्तमान डच प्रधानमंत्री मार्क रट को नियुक्त करने का निर्णय

उत्तर अटलांटिक परिषद ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन - नैटो के अगले महासचिव के रूप में निवर्तमान डच प्रधानमंत्री मार्क रट को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। नैटो ने आज एक वक्तव्य में कहा कि मार्क रट नैटो के महासचिव के रूप में पहली अक्टूबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहन...

June 26, 2024 8:08 PM

पैरागुआ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश

पैरागुआ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज नई दिल्ली में डिपॉजिटरी के प्रमुख, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ पैरागुआ के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे की बैठक के दौरान अनुसमर्थन दस्तावेज सौंपा गया।

June 26, 2024 7:59 PM

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज म्यांमा के विदेश मंत्री के साथ भारतीय सीमा पर म्यांमा में जारी हिंसा और अस्थिरता पर भारत की गहरी चिंता को लेकर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज म्यांमा के विदेश मंत्री के साथ भारतीय सीमा पर म्यांमा में जारी हिंसा और अस्थिरता पर भारत की गहरी चिंता को लेकर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने आज  म्यांमा के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री यू थान श्वे के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस स्...

June 26, 2024 7:38 PM

अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस आज विश्व भर में मनाया जा रहा है

अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस आज विश्व भर में मनाया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर जिला प्रशासन ने आज शहर में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशीले पदार्थों और अवैध तस्करी की समस्या से निपटना है।   इन कार्यक्रमों के एक हिस्से के रूप...

June 26, 2024 2:10 PM

अमरीका के उत्तर मध्य भाग में आई बाढ़ से दो लोगों की हुई मौत 

अमरीका के उत्तर मध्य भाग में आई बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। पिछले सप्ताह से हो रही तेज बारिश के कारण पूर्वी नेब्रास्का, दक्षिणी डकोटा, आयोवा और मिनेसोटा क्षेत्र के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण जल-जमाव हो गया है।    बाढ़ के कारण क्षेत्र की कई सड़कें क्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला