April 10, 2024 1:53 PM
बिहारः औरंगाबाद में 19 अप्रैल को होगा मतदान, मैदान में है 9 उम्मीदवार
बिहार में औरंगाबाद चौथा संसदीय क्षेत्र है जहां गया, जमुई और नवादा के साथ ही 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। इस लोकसभा क्षेत्र में औरंगाबाद और गया जिलों के तीन-तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इस बार औरंगाबाद लोकसभा सीट पर नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।