May 23, 2024 7:53 AM
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार आज होगा समाप्त, आठ राज्यों के 58 निर्वाचन-क्षेत्रों में 25 मई को होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार आज समाप्त हो रहा है। इस चरण में आठ राज्यों के 58 निर्वाचन-क्षेत्रों में शनिवार 25 मई को मतदान होना है। इनमें बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखण्ड की चार, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें शामिल है...