चुनाव

September 24, 2024 11:48 AM

जम्मू-कश्मीर में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की सभी तैयारियां पूरी

जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और सुचारू मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन जिलों के 25 लाख 78 हजार मतदाता 239 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। इनमें पूर्व मुख्‍यमंत्री उम...

September 23, 2024 9:52 PM

हरियाणा: गृह मंत्री अमित शाह ने टोहाना और जगाधरी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को किया संबोधित 

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के टोहाना और जगाधरी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। टोहाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना चिंताजनक है। श्री अमित शाह ने...

September 22, 2024 7:52 AM

जम्मू-कश्मीर की 26 विधानसभा सीटों के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार 25 सितंबर को होगा। इस चरण में 26 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें से 11 सीट जम्मू संभाग के तीन जिलों में हैं। इसी चरण में राजौरी जिले की थन्ना मंडी विधानसभा सीट के लिए भी मतदान होगा।

September 21, 2024 7:28 PM

अब नौकरी की बात करने वाली कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में नौकरियों को बेचने का काम किया- नायब सिंह सैनी  

  हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भिवानी में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब नौकरी की बात करने वाली कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में नौकरियों को बेचने का काम किया है। जबकि भाजपा सरकार में ईम...

September 21, 2024 1:58 PM

भाजपा झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची अक्टूबर में जारी करेगी

झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अक्टूबर के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। श्री चौहान ने रांची में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि घोषणा पत्र इस महीने के आखिरी में जारी किया जाएगा।

September 21, 2024 2:08 PM

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने पुंछ में रैली की

जम्मू कश्मीर में 25 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस चरण में छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसी चरण में प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक, श्रीनगर जिले की हब्बा कदल सीट के लिए भी वोट डाले जाएंगे। हब्बा कदल सीट से सबसे अधिक उम्मीदवार चु...

September 20, 2024 8:54 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शाहबाद में जन-आशीर्वाद रैली को संबोधित किया

हरियाणा में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। विभिन्न दलों के नेताओं और प्रत्‍याशियों ने आज जोर-शोर से प्रचार किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने आज महेंद्रगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।     हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शाहबाद में भा...

September 18, 2024 6:22 PM

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 58.19 प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि केंद्र शासित प्रदेश के 24 विधानसभा क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा-इंतजामों के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया था।   कश्मीर घाटी के 16 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक म...

September 18, 2024 6:03 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का घोषणापत्र जारी किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आज पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में श्री खड़गे ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सात वादे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और हर परिवार को 300 यूनिट बिजली की का...

September 18, 2024 4:39 PM

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः पहले चरण के लिए मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक हुआ 50.65 प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज सात जिलों की 24 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 50.65 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला