June 4, 2024 10:39 AM
पंजाब: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पांच सीटों पर आगे
पंजाब में सभी 13 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। कांग्रेस 5, आम आदमी पार्टी 3, शिरोमणि अकाली दल 3 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे हैं।
प्ले ऑडियो
June 4, 2024 10:39 AM
पंजाब में सभी 13 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। कांग्रेस 5, आम आदमी पार्टी 3, शिरोमणि अकाली दल 3 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे हैं।
June 4, 2024 10:39 AM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी 7 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। एन.डी.ए. 6 और आई.एन.डी.आई.ए. एक सीट पर आगे है। चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल बढ़त बनाए हुए हैं।
June 4, 2024 10:12 AM
पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। एन.डी.ए. 19, और आई.एन.डी.आई.ए. 23 सीटों पर आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी 19, तृणमूल कांग्रेस 22, कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के शांतनु ठाकुर और कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी आगे चल रहे हैं। भाजपा ...
June 4, 2024 9:48 AM
असम में 14 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. 10, आई.एन.डी.आई.ए. 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। भाजपा 9, असम गण परिषद एक, कांग्रेस 2, निर्दलीय एक और बी.पी.एफ. एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
June 4, 2024 9:41 AM
गोवा में 2 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. और आई.एन.डी.आई.ए. एक-एक सीट पर आगे हैं। भाजपा नेता श्रीपद यशो नाइक उत्तर गोवा और कांग्रेस नेता कैप्टन विरिआतो फर्नांडिस दक्षिण गोवा से आगे हैं।
June 4, 2024 2:28 PM
उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. 36, आई.एन.डी.आई.ए. 43 और अन्य एक सीट पर आगे हैं। विभिन्न दलों की स्थिति इस प्रकार है- भारतीय जनता पार्टी 33, आर.एल.डी. 2, समाजवार्टी पार्टी 36, कांग्रेस 7 और अन्य एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
June 4, 2024 1:33 PM
18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव तथा 25 अन्य विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है। लोकसभा की सभी 543 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एन डी ए ने अब तक एक सीट जीती है और 296 सीट पर आगे है। आई एन डी आई गठबंधन 226 पर आगे है। अन्य दल...
June 4, 2024 9:25 AM
ओडिशा में 2 सीटों के रुझान मिले हैं और दोनों पर एन.डी.ए. आगे है।
June 4, 2024 10:15 AM
उत्तराखंड में सभी 5 सीटों के रुझान मिले हैं और पांचों पर एन.डी.ए. बढ़त बनाए हुए है। राज्य की पांच संसदीय सीटों पर 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा नेता अनिल बलूनी गढ़वाल सीट पर और त्रिवेन्द्र सिंह रावत हरिद्वार सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
June 4, 2024 1:54 PM
महाराष्ट्र में सभी 48 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एन.डी.ए. 20, आई.एन.डी.आई.ए. 27 और अन्य एक सीट पर आगे हैं। अलग-अलग दलों की स्थिति इस प्रकार है- भारतीय जनता पार्टी 13, शिवसेना शिंदे गुट 5, एन.सी.पी. 2, कांग्रेस 10, शिवसेना उद्धव गुट 11, एन.सी.पी. शरद पवार 6 और निर्दलीय एक सीट पर बढ़त बनाए...
कोई पोस्ट नहीं मिला
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 4th Apr 2026