चुनाव

May 7, 2024 7:56 AM

बिहार: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों— सुपौल, अररिया, मधेपुरा, झंझारपुर और खगड़िया में मतदान जारी है। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें से अधिकतर सीटें कोसी क्षेत्र में आती हैं। आज मौसम सुहावना होने के कारण विभिन्न केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोकसभा ...

May 7, 2024 7:43 AM

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 17 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे 1331 उम्मीदवारों के भाग्‍य का फैसला

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। इस चरण में 10 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। तीसरे चरण में गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्‍तर प्रदेश की 10, मध्‍य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ...

May 7, 2024 7:35 AM

लोकसभा चुनाव 2024: निर्वाचन आयोग ने सातवें और अंतिम चरण के लिए जारी की अधिसूचना

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और केंद्र शासित प्र...

May 3, 2024 1:53 PM

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण का मतदान 13 मई को, 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 1717 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 1 हजार 717 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा। निर्वाचन आयोग ने बताया कि 86 संसदीय सीटों के लिए कुल 4 हजार 264 नामांकन भरे गए। जांच के बाद 1 हजार 970 नामांकन सही पाए गए। चौथे चरण के लिए तेलंगाना में सबसे अधिक उम्‍मीदवारों न...

May 3, 2024 1:15 PM

नागालैंड: राज्य में 26 जून को होंगे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव, महिलाओं के लिए आरक्षित हैं 33 प्रतिशत सीटें

नागालैंड में 26 जून को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव होंगे। ये चुनाव तीन नगर पालिका और 36 नगर परिषदों के लिए हैं। राज्‍य में यह पहला नगर निगम चुनाव होगा जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। पिछला शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2004 में हुआ था जिसमें महिलाओं के लिए अलग आरक्षण नहीं था। राज्‍य में ...

May 3, 2024 9:33 AM

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में करेंगी रोड शो, भाजपा अध्‍यक्ष जे. पी. नड्डा गुजरात के दाहोद में करेंगे जनसभा को संबोधित

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में एक रोड शो करेंगी। वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज राजकोट और अहमदाबाद में जनसभाएं करेंगे। श्री खरगे राजकोट में मीडिया से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के ...

May 3, 2024 9:09 AM

उत्तर प्रदेश: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी, उत्तर प्रदेश में हाई-प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी के लिए आज नामांकन दाखिल करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, नामांकन के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी उनके साथ होंगी। किशोरी लाल शर्मा अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने रायबर...

May 3, 2024 8:05 AM

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 18वीं सूची जारी की, कांग्रेस ने लद्दाख से त्सेरिंग नामग्याल को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने कल लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 18वीं सूची जारी की। पार्टी ने महाराष्ट्र की पालघर सीट से डॉक्टर हेमंत विष्णु सावरा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि त्सेरिंग नामग्याल लद्दाख लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

May 3, 2024 7:55 AM

उत्तर प्रदेश: राज्य की कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन

उत्तर प्रदेश में आज रायबरेली और कैसरगंज की लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने कल रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से करण भूषण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। आज नामांकन का अंतिम दिन है पर अभी तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने अपने ...

April 27, 2024 12:53 PM

बेंगलुरु: निर्वाचन आयोग ने खारिज की शांतिनगर मतदान केंद्र में कथित तौर पर मतदान मशीन को चालू न किये जाने की रिपोर्ट 

निर्वाचन आयोग ने बेंगलुरु के शांतिनगर में एक मतदान केंद्र में मतदान अधिकारी द्वारा कथित तौर पर मतदान मशीन को चालू न किये जाने की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर चल रही इससे संबंधित खबरें गलत और निराधार हैं। बेंगलुरु के जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला