डीडी न्यूज़

August 29, 2024 6:48 PM

नौसेना स्‍तर पर सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्‍य से नई दिल्‍ली में भारत- दक्षिण अफ्रीका नौसेना अधिकारियों की बैठक  

          भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौसेना स्‍तर पर सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्‍य से नई दिल्‍ली में 12वीं भारत दक्षिण अफ्रीका नौसेना अधिकारियों की बैठक हुई। दोनों देशों के बीच दो दिनों की यह बातचीत कल संपन्‍न हुई। इसमें दोनों नौसेनों के बीच संबंध को मजबूत करने के प्रति आपसी प्रतिबद्धत...

August 26, 2024 10:42 AM

झारखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रांची में दो दिवसीय कार्यक्रम...

August 19, 2024 10:57 AM

रक्षा बंधन का त्‍योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है

भाई- बहनों के बीच विशेष प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्‍योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बहन अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधकर उनकी समृद्धि तथा स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार प्रदान करते हुए उनकी रक्षा और हर स्थिति में साथ देने का वचन देते हैं।

August 19, 2024 10:34 AM

मेरठ और गाजियाबाद के बीच नमो भारत रेल सेवा शुरू

उत्‍तर प्रदेश में मेरठ और गाजियाबाद के बीच नमो भारत रेल सेवा शुरू हो गई है। इसे रैपिड ट्रेन भी कहा जाता है। कल इस ट्रेन ने मेरठ से साहिबाबाद 42 किलोमीटर की दूरी महज 32 मिनट में तय की। दिल्‍ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड रेल प्रणाली में साहिबाबाद से मेरठ के बीच नौ स्‍टेशन हैं।नमो भारत रेल सेवा सुब...

August 19, 2024 10:21 AM

सूचना और प्रसारण मंत्री ने सरकारी सेवा में लैट्रल एंट्री से भर्ती करने के मामले में कांग्रेस की आलोचना को पाखंड बताया

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने सरकारी सेवा में लैट्रल एंट्री से भर्ती करने के मामले में कांग्रेस की आलोचना को पाखंड बताया है। संघ लोक सेवा आयोग ने केन्‍द्र सरकार के मंत्रालयों में संयुक्‍त सचिव, निदेशक और उप-सचिव के 45 पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में विज्ञापन जारी किया है। विपक्षी दल इसक...

August 14, 2024 11:07 AM

ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी ‘रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव’

ग्वालियर में 28 अगस्त को रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित होने जा रही है। इस रीजनल कॉन्क्लेव के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों के साथ देश के बड़े-बड़े उद्यमियों को जोड़कर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में औद्योगिक निवेश व औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसमें लगभग एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। कलेक्टर रुचिका...

August 12, 2024 6:35 PM

चंपावत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और तिरंगा शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए

चंपावत में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और तिरंगा शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चम्पावत के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। मुख्य विकास अधिकार...

August 10, 2024 9:13 PM

पश्चिम बंगाल में एक महिला  प्रशिक्षु डॉक्‍टर के साथ हुए दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू

    पश्चिम बंगाल के एक आयुर्विज्ञान कॉलेज और अस्‍पताल में एक महिला स्‍नातकोत्‍तर प्रशिक्षु डॉक्‍टर के साथ हुए दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कोलकाता की एक निचली अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की 14 दिन की पुलिस हिरासत की मंजूरी दे दी है। डॉक्‍टर का शव कल आय...

August 10, 2024 5:40 PM

  बांग्‍लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है।

  बांग्‍लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय परिसर के बाहर आज दोपहर बाद उपस्थित मीडिया को उन्‍होंने कहा कि कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे अपना त्यागपत्र राष्‍ट्रपति को सौंप देंगे। आज सुबह विद्यार्थियों क...

August 8, 2024 5:58 PM

आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन केन्द्र शिमला में मनाया गया वनोत्सव

आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन केन्द्र शिमला में वनोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आकाशवाणी और दूरदर्शन हिमाचल प्रदेश के क्लस्टर प्रमुख श्री गुरविंदर सिंह ने आकाशवाणी परिसर में चिनार का पौधा लगाकर वनोत्सव का शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त आकाशवाणी और दूरदर्शन परिसर में बान, देवदार, अखरोट एवं अन्य सजावटी पौधों...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला