April 3, 2024 8:07 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताइवान में आए भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताइवान में आए भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत, ताइवान के प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है । प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।