डीडी न्यूज़

May 9, 2024 7:16 PM

तमिलनाडु के चेंगलापट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हुई

         तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के चेंगलापट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। घटना में सात महिलाओं सहित अन्य 12 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस ने चेंगलापट्टी के पटाखा फैक्ट्री मालिक पर मामला दर्ज ...

May 11, 2024 2:45 PM

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रायबरेली में की रैली, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद में की जनसभा

उत्तर प्रदेश में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के बहुत से मुख्य प्रचारक आज अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज इस चुनाव के लिए रायबरेली में अपनी पहली राजनीतिक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने रायबरेली के बचरावन क्षेत्र में प्रचार किया और छोटी जनसभाएं की।...

May 8, 2024 7:28 AM

टेबल टेनिस: सऊदी स्मैश टेबल टेनिस के महिला सिंगल्‍स में मनिका बत्रा का सामना आज प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की नीना मित्तेलहम से 

सऊदी स्मैश टेबल टेनिस के महिला सिंगल्‍स में भारत की मनिका बत्रा का सामना आज प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की नीना मित्तेलहम से होगा। मनिका ने विश्व की नंबर दो खिलाड़ी चीन की वांग मन्यु को हराकर महिला सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 39वीं वरीयता प्राप्‍त मनिका ने पहली गेम गंवाने के बावज...

May 7, 2024 8:24 AM

मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 9 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज नौ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में पांच हजार 744 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं जबकि 16 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है।

May 6, 2024 5:45 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्‍य प्रदेश के खरगौन में जनसभा को संबोधित किया

  वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मध्‍य प्रदेश के खरगौन लोकसभा क्षेत्र में सेगांव और अलीराजपुर जिले में जोबट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संविधान को बदलना चाहते हैं। श्री गांधी ने 30 लाख लोगों को रोजगार दिए जाने, महिलाओं को प्रतिवर्ष एक ल...

May 4, 2024 8:21 PM

केंद्र सरकार ने प्‍याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है

केंद्र सरकार ने प्‍याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है। विदेश व्‍यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि न्‍यूनतम निर्यात मूल्‍य 550 डॉलर प्रति मिट्रिक टन के साथ यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह फैसला इस वर्ष रबी फसलों के अनुमानित अच्‍छे उत्‍पादन और सामान्‍य से अधिक मानसून के प...

May 3, 2024 8:01 AM

महाराष्ट्र: वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में करेंगे चुनावी रैलियां, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज पुणे में रैली को संबोधित करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां करेंगे। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। श्री शाह रत्नागिरी और सांगली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज पुणे में एक रैली को संबोधित करें...

May 2, 2024 7:40 PM

फरीदाबाद निर्वाचन आयोग ने मतदान के तहत तैयार किए गए सखी बूथों के लिए महिला अधिकारियों को आज प्रशिक्षण दिया

फरीदाबाद निर्वाचन आयोग ने महिलाओं के आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के तहत तैयार किए गए सखी बूथों के लिए महिला अधिकारियों को आज प्रशिक्षण दिया। फरीदाबाद जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि इस अवसर पर पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानक...

May 1, 2024 12:39 PM

आकाशवाणी पुणे की क्षेत्रीय समाचार इकाई का स्वर्ण जयंती वर्ष आज से प्रारंभ

आकाशवाणी पुणे की क्षेत्रीय समाचार इकाई का स्वर्ण जयंती वर्ष आज से प्रारंभ हो रहा है। इस इकाई से पहला समाचार बुलेटिन आज ही के दिन 1975 में सुबह 7 बजकर पांच मिनट से प्रसारित किया गया था। लाखों नियमित श्रोताओं के साथ इस बुलेटिन ने 49 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों और आम श्रोताओं की ओ...

May 1, 2024 8:35 AM

भारत अगले वर्ष गुवाहाटी में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

भारत 2025 के बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन जूनियर विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। गुवाहाटी के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इसे आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।   विश्व बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष पॉल-एरिक होयर ने कहा कि भारत में बैडमिंटन की विशिष्ट प्रतिभा लगातार सामने आ रह...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला