डीडी न्यूज़

June 18, 2024 8:22 PM

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने के लिए बधाई दी

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने के लिए बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. मांडविया ने विश्वास जताया कि श्री शर्मा अपनी अपार कड़ी मेहनत और प्रतिभा को देखते हुए पेरिस ओलंपिक में चमकेंगे।

June 17, 2024 7:10 PM

दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे रामवीर सिंह बिधूड़ी

दक्षिणी दिल्‍ली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर विधानसभा सीट से इस्‍तीफा देने का फैसला किया है। श्री बिधूड़ी, दिल्‍ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्‍होंने भाजपा पार्टी अध्‍यक्ष जे०पी० नड्डा से अनुरोध किया है कि उन्‍हें नेता प्रतिपक्ष पद से मुक्त किया जाए। श्री ब...

June 16, 2024 8:59 PM

मुम्‍बई अंतराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के रेड कारपेट इवेंट का आयोजन कल नई दिल्‍ली में

मुम्‍बई अंतराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के रेड कारपेट इवेंट का आयोजन कल नई दिल्‍ली में होगा। यह पहली बार है जब 18वें मुम्‍बई अंतराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का आयोजन अन्‍य शहरों में भी किया जा रहा है। मुम्‍बई के साथ-साथ दिल्‍ली, कोलकाता, चेन्‍नई और पुणे में भी एक साथ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। राजध...

June 16, 2024 8:05 PM

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज कनॉट प्लेस में एक रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 500 से भी ज्यादा लोग पहुंचे, जिन्होंने भारत को नशा मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगो को नशे के खिलाफ जागरुक क...

June 16, 2024 8:04 PM

तेल और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कर्नाटक में ईंधन मूल्‍यों में बढोतरी के लिए कांग्रेस की आलोचना की है

तेल और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कर्नाटक में ईंधन मूल्‍यों में बढोतरी के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। कर्नाटक में राज्‍य सरकार ने 15 जून से पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया है। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि प्रत्‍येक परिवार की एक महिला को प्रति म...

June 16, 2024 1:23 PM

सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपना एक वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री ने लोगों से योगाभ्यास करने का आग्रह किया

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपना एक एनिमेटिड वीडियो साझा किया। प्रधानमंत्री ने लोगों से योग के कई लाभों के लिए योगाभ्यास करने का आग्रह किया। वीडियो में स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं...

June 15, 2024 6:43 PM

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुःख

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैंतोली के पास एक यात्री वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मृत्यु हो गयी है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को गुलाबराय मैदान से एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश लाया गया, जिसमें से 2 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु ह...

June 13, 2024 11:20 AM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया ताड़ासन का वीडियो

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ताड़ासन का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में इस आसन को करने से होने वाले स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में बताया गया है। https://x.com/narendramodi/status/1801095980604891642 वीडियो को साझा करते हुए प्रधानमंत्री...

June 12, 2024 6:11 PM

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कुवैत शहर में भीषण आग दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है  

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कुवैत शहर में भीषण आग दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसमें चालीस से अधिक लोगों की मौत हो गई है और पचास से अधिक लोग घायल हैं। श्री जयशंकर ने आश्वासन दिया कि कुवैत में भारतीय दूतावास प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान करेगा। इस बीच, कुवैत में भारतीय राजदूत आ...

June 12, 2024 4:54 PM

11वीं सिक्किम विधानसभा ने मिंग्‍मा नोरबू शेरपा को अध्‍यक्ष और राजकुमारी थापा को उपाध्‍यक्ष निर्वाचित किया

11वीं सिक्किम विधानसभा का पहला सत्र प्रोटेम स्‍पीकर संजीत खरेल की अध्‍यक्षता में आज हुआ। सदन ने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्‍मीदवार और पूर्व मंत्री मिंग्‍मा नोरबू शेरपा को सदन का अध्‍यक्ष चुना और राजकुमारी थापा सदन की उपाध्‍यक्ष निर्वाचित हुईं। सत्र की शुरुआत में नए निर्वाचित सदस्‍यों ने शपथ ली...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला