डीडी न्यूज़

July 3, 2024 10:11 AM

कैरेबियाई द्वीप में आये तूफान बेरिल से कम से कम छह लोगों की मौत,  भारतीय क्रिकेट टीम की स्वदेश वापसी में हो सकती है और देरी   

  कैरेबियाई द्वीप में आये तूफान बेरिल से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। इस तूफान के कारण कैरेबियाई द्वीपों पर बहुत अधिक क्षति हुई है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि चौथी श्रेणी का तूफान एक सौ 55 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से जमैका की ओर बढ रहा है। तूफान केंद्र ने चेतावनी दी है कि विध्वंसकारी तू...

July 2, 2024 2:15 PM

बेरिल तूफान के कारण पिछले दो दिनों से बारबाडोस में फंसी है टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम

  टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम तूफान बेरिल के कारण पिछले दो दिनों से बारबाडोस में फंसी हुई है। तूफान के कारण हवाई अड्डे और कारोबारी गतिविधियां बंद हो गए हैं। तूफान को कल श्रेणी-चार में अपग्रेड कर दिया गया। इसके कारण बारबाडोस और आसपास के द्वीपों में तूफानी हवाएं चल रही हैं।    

July 2, 2024 2:05 PM

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कल की टिप्पणी को लेकर आलोचना की

केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कल की टिप्पणी को लेकर आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के भाषणों में सार और सच्चाई दोनों का अभाव है। उन्होंने कहा कि हालांकि श्री गांधी ने विपक्ष के नेता का बहुत महत्वपू...

July 1, 2024 8:53 PM

जल-मार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में विभिन्न हितधारकों के साथ बजट-पूर्व बैठक की

    पत्‍तन पोत परिवाहन और जल मार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में विभिन्न हितधारकों के साथ बजट पूर्व बैठक की। बैठक का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और हितधारकों से सुझाव लेना था। बैठक के दौरान, श्री सोनोवाल ने अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने, हितधारकों को राष्ट्र निर्माण के लिए उ...

July 1, 2024 8:46 PM

अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी ने झूठ बोलाः अश्विनी वैष्णव

  सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक विशेष समुदाय के खिलाफ दिए गए बयान पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की है। श्री वैष्‍णव ने कहा श्री राहुल गांधी के बयान से लोग आहत है। श्री वैष्‍णव ने आज शाम नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को बताया कि विपक्ष के नेता का पद बहुत जिम्मेदारी का...

July 1, 2024 8:36 PM

केंद्र सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में छत्तीसगढ़ को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगीः शिवराज सिंह चौहान

  कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में छत्तीसगढ़ को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी। श्री चौहान ने कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति के लिए राज्यवार चर्चा शुरू की है। इसके तहत उन्होंने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित एक उच्...

June 30, 2024 8:58 PM

महाराष्‍ट्र में विधि और न्‍याय मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग ने एक दिन का सम्‍मेलन आयोजित किया

महाराष्‍ट्र में विधि और न्‍याय मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग ने आज मुम्‍बई में आपराधिक न्‍याय व्‍यवस्‍था के प्रशासन पर भारत की प्रगतिशील पहल पर एक दिन का सम्‍मेलन आयोजित किया। केन्‍द्रीय कानून और न्‍याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि नए आपराधिक कानून ...

June 30, 2024 8:42 PM

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री मोहम्‍मद बिन अब्‍दुल रहमान बिन जासिम अल थानी से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री मोहम्‍मद बिन अब्‍दुल रहमान बिन जासिम अल थानी से मुलाकात की। इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधो की समीक्षा की गई और राजनीतिक, व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और संस्‍कृति और दोनो देशों के लोगों के बीच सम्‍पर्क बढ़ाने...

June 30, 2024 7:56 PM

मणिपुर की राज्‍यपाल अनुसूइया उइके ने सभी पक्षो से अपील की है कि राज्‍य में मौजूदा संकट के समाधान और शांति तथा सद्भावना बहाल करने में सहयोग करें

  मणिपुर की राज्‍यपाल अनुसूइया उइके ने सभी पक्षो से अपील की है कि राज्‍य में मौजूदा संकट के समाधान और शांति तथा सद्भावना बहाल करने में सहयोग करें। आज इम्‍फाल में बाल रंगमंच कार्यशाला के अवसर पर उन्‍होंने कहा कि राज्‍य की मौजूदा स्थिति से समाज का हर वर्ग प्रभावित है। उन्‍होंनें कहा कि संकट के सम...

June 30, 2024 6:37 PM

प्रदेश के उन्नीस सौ अट्ठासी बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह यूपी के नये मुख्य सचिव बनाये गये

प्रदेश के उन्नीस सौ अट्ठासी बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह यूपी के नये मुख्य सचिव बनाये गये हैं। वह मुख्य सचिव के साथ ही बुनियादी ढांचा एवं औद्योगिक विकास आयुक्त पद की भी जिम्मेदारी देखेंगे। दुर्गा शंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिलने से मुख्य सचिव का पद खाली हो गया था, जिस पर श्री सिंह...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला