छत्तीसगढ

July 4, 2024 7:59 PM

सोलहवें केंद्रीय वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल ग्यारह से तेरह जुलाई तक प्रदेश के दौरे पर

सोलहवें केंद्रीय वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल ग्यारह से तेरह जुलाई तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगा। तीन दिवसीय इस भ्रमण कार्यक्रम का नेतृत्व अरविंद पनगढ़िया करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में आयोग के बारह सदस्य शामिल हैं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आयोग के समक्ष राज्य के आर्थिक, वित्तीय, अधोसंरचना वि...

July 4, 2024 7:57 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय परिसर में दहीमन का पौधा लगाया। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का आव्हान किया। दही...

July 4, 2024 7:56 PM

नीति आयोग ने देशभर के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों की संपूर्णता प्राप्त करने के लिए तीस सितंबर तक संपूर्णता अभियान शुरू किया

नीति आयोग ने देशभर के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों की संपूर्णता प्राप्त करने के लिए तीस सितंबर तक तीन महीने का संपूर्णता अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नारायणपुर और ओरछा में सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व आदिवा...

July 4, 2024 7:41 PM

चौबीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा जगदलपुर में शुरू

चौबीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुरू हो गई है। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने इस स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के ढ़ाई सौ से अधिक खिलाड़ी, खेल अधिकारी और प्रशिक्...

July 4, 2024 7:39 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में सत्रह सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदनों पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल ...

July 4, 2024 7:37 PM

नारायणपुर जिले के कोहकामेटा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मुठभेड़ में मारे गए 5 माओवादियों की हुई पहचान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकामेटा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मुठभेड़ में मारे गए 5 माओवादियों की पहचान कर ली गई है। कांकेर के उप पुलिस महानिरीक्षक के.एल. धु्रव और नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि इन सभी माओवादियों की पहचान पीएलजीए कम्पनी नम्बर-एक के सीसी प्रोटेक्शन टीम मेम्ब...

July 4, 2024 7:36 PM

प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने धमतरी में की समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने धमतरी में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व पखवाड़े के दौरान प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग के काम में तेजी लाने के साथ ही बेवजह राजस्व प्रकरणों को रोकने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करने की ...

July 4, 2024 7:35 PM

रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग का जल्द ही फोरलेन में होगा उन्नयन

छत्तीसगढ़: रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग का जल्द ही फोरलेन में उन्नयन होगा। केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय द्वारा रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग के लिए लगभग एक हजार पांच सौ करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। पहले चरण में आठ सौ चवालीस करोड़ रूपए की लागत से यह सड़क विधानसभा से करीब तिरपन किलोमीटर तक और दूस...

July 4, 2024 7:33 PM

रायपुर जिले के उरला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दिनों 2 नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के उरला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दिनों 2 नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए लापरवाही बरतने वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील साहू को निलंबित कर दिया है। वहीं, संविदा चिकित्सा...

July 4, 2024 7:32 PM

प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका राजस्थान से बांग्लादेश तक विस्तारित है। वहीं, ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड के उपर बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में एक-दो स्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला