छत्तीसगढ

July 9, 2024 9:26 PM

अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल कल 10 जुलाई से छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगा

सोलहवें केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल कल 10 जुलाई से छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगा। यह दल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों तथा अधिकारियों के साथ, राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास और आर्थिक प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-वि...

July 9, 2024 9:26 PM

बिहार, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया

“एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित राजभवन में आज बिहार, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले गुजराती, बिहारी, उड़िया, तेलुगू समाज और सिक्किम के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण...

July 9, 2024 9:25 PM

सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनागुन्डा के जंगल में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई है। मौके से माओवादी के शव के साथ एक थी्र नॉट थ्री रायफल, तीन सौ पंद्रह बोर की एक बंदूक सहित भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री बरामद की गई है।  इस अ...

July 9, 2024 9:25 PM

आरएसएस की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत-प्रचारक बैठक बारह से चौदह जुलाई तक रांची में आयोजित की जाएगी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत-प्रचारक बैठक बारह से चौदह जुलाई तक रांची में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में देशभर के सभी प्रांत-प्रचारक शामिल होंगे। बैठक में संघ के प्रशिक्षण वर्ग के वृत्तांत और समीक्षा, आगामी वर्ष की योजना का क्रियान्वयन और सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत के...

July 9, 2024 9:24 PM

छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में तीन करोड़ पचयासी लाख पौधे लगाए जाएंगे

‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में तीन करोड़ पचयासी लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान की शुरूआत ग्यारह जुलाई को शाम चार बजे नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत वृक्षारोपण स्...

July 9, 2024 9:23 PM

छत्तीसगढ़ के राजिम-अभनपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई

छत्तीसगढ़ के राजिम-अभनपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। नवापारा पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।   वहीं, कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार...

July 9, 2024 9:22 PM

10 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कल 10 जुलाई को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर और भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के स...

July 9, 2024 9:22 PM

अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन 2047 के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

राज्य नीति आयोग, उच्च शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन 2047 के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।’’ विकसित छत्तीसगढ़, मेरे सपने का खुशहाल छत्तीसगढ़’’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता के जरिये युवाओं और विद्यार्थियों से सुझाव लिए जाएंगे।   इसमें राज्य के सभी...

July 9, 2024 9:21 PM

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप कल सोमवार को रायपुरा स्थित पंडित गिरिजा शंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया।   इस दौरान उन्होंने गणवेश, पाठ्य सामग्री और...

July 9, 2024 9:20 PM

कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर स्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ में कल बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने कल एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला