छत्तीसगढ

July 17, 2024 7:55 PM

कबीरधाम जिले में सभी सार्वजनिक और निजी जल स्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सभी सार्वजनिक और निजी जल स्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भी स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं। ...

July 16, 2024 7:47 PM

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने आज सचिवालय में आईआईएम रोहतक के निदेशक और उनकी टीम द्वारा चारधाम यात्रा की क्षमता धारण और मानक संचालन प्रक्रिया को सुधारने के लिए तैयार की गई अध्ययन रिपोर्ट पर चर्चा की।   बैठक के दौ...

July 16, 2024 7:45 PM

सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर स्थानीय समस्याओं का निदान किया जाएगा। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी एक सौ चौरासी नगरीय निकायों में ...

July 16, 2024 7:45 PM

राज्य नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंटः 2047 तैयार करने आज रायपुर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राज्य नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंटः 2047 तैयार करने आज रायपुर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को देश में कृषि और प्रसंस्कृत सुपरफूड का पावर हाऊस बनाने किसानों ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी फसलों और कृ...

July 16, 2024 7:43 PM

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा

छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण-सूडा और प्रदेश के चार नगरीय निकायों - बिलासपुर, रायगढ़, चांपा और भाटापारा का चयन प्रतिष्ठित ‘स्पार्क’ पुरस्कारों के लिए किय...

July 16, 2024 7:40 PM

सुकमा जिले में 2 महिला सहित 4 इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 2 महिला सहित 4 इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक माओवादी पर 8 लाख रुपये, 2 पर 5-5 लाख और एक माओवादी पर 2 लाख रूपये का इनाम घोषित था। इन माओवादियों ने राज्य सरकार की ‘‘पुनर्वास नीति’’ और ‘‘नियद नेल्लानार’’ योजना से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण क...

July 16, 2024 7:35 PM

छत्तीसगढ़ में गौ-वंश की तस्करी या उसके मांस की बिक्री को रोकने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक ने आदेश जारी किया

छत्तीसगढ़ में गौ-वंश की तस्करी या उसके मांस की बिक्री को रोकने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार गौ-वंश की तस्करी करते पकड़े जाने पर सात वर्ष की जेल या पचास हजार रूपये का जुर्माना या दोनों लगाए जाएंगे। आदेश के अनुसार जिस वाहन से गौ-तस्करी की जा रही होगी, उसे भी जब्त कर ...

July 16, 2024 7:34 PM

छत्तीसगढ़ सरकार, केन्द्र सरकार की खेलो इंडिया योजना की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना शुरू करेगी

छत्तीसगढ़ सरकार, केन्द्र सरकार की खेलो इंडिया योजना की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना शुरू करेगी। यह जानकारी राज्य के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने दी है। उन्होंने कहा है कि पिछली सरकार कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक योजना को आगे जारी नहीं रखा जाएगा। 

July 16, 2024 7:34 PM

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर कल सोमवार को रायपुर में राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर कल सोमवार को रायपुर में राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अकादमिक सदस्यों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति व्यापक समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस अवसर पर   शिक्षाविद् डॉक्टर हेमलता एस....

July 16, 2024 7:32 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग करेगी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। यह बात मुख्यमंत्री ने आज रायपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा नई औद्योगिक नीति के लिए दिए गए सुझावों पर चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि नये उद्योगों की स...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला