छत्तीसगढ

July 20, 2024 8:58 PM

प्रदेश कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी। इसके लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कल रायपुर और धमतरी में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली और पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, जांजगीर के चांपा में नेता प्रतिपक्ष डॉक...

July 20, 2024 8:58 PM

‘‘वर्तमान संदर्भ में आकाशवाणी व दूरदर्शन की प्रासंगिकता’’ विषय पर परिचर्चा आयोजित

ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा कल रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में ‘‘वर्तमान संदर्भ में आकाशवाणी व दूरदर्शन की प्रासंगिकता’’ विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर में निदेशक अभियांत्रिकी संतोष कुमार देवहरे होंगे। इस अ...

July 20, 2024 8:57 PM

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम टप्पा और ओराड़बांध के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधा लगाया। इस मौके पर ओराड़बांध की सरपंच स...

July 20, 2024 8:57 PM

जल जीवन मिशन के कार्यां में लापरवाही के कारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यां में लापरवाही के कारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों म...

July 20, 2024 8:56 PM

यूनिसेफ ने छत्तीसगढ़ में कमजोर वर्गों के समुदायों के बीच सामाजिक सुरक्षा की पहुंच बढ़ाने और बच्चों के अधिकार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की

यूनिसेफ ने छत्तीसगढ़ में कमजोर वर्गों के समुदायों के बीच सामाजिक सुरक्षा की पहुंच बढ़ाने और बच्चों के अधिकार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। यूनिसेफ नई दिल्ली की सामाजिक नीति और सामाजिक सुरक्षा प्रमुख हृयून ही बान ने कल शुक्रवार को राज्य नीति आयोग की बैठक में कहा कि राज्य नीति आयोग की सामाज...

July 20, 2024 8:55 PM

स्वास्थ्य विभाग ने टाइफाइड, डायरिया, डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए  लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने टाइफाइड, डायरिया, डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए  लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि मानसूनी बीमारियों से बचाव के आवश्यक उपायों और तरीकों का गंभीरता से पालन करें। इसके लिए विभाग द्वारा शहरों और गावोंं में जन-जागरूकता के लिए कई उपाय किए जा रहे है...

July 19, 2024 7:47 PM

छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन करने का निर्णय लिया

छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन करने का निर्णय लिया है। आज रायपुर में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित संशोधन विधेयक के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस अधिनियम में संशोधन होने से प्रदेश के मंडी बोर्ड अथवा समिति के एकल पंजीयन अथवा अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी और प्र...

July 19, 2024 7:45 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राजेश अग्रवाल को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, बलरामपुर-रामानुजगंज के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस ...

July 19, 2024 7:43 PM

स्वास्थ्य केन्द्रों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में डायरिया, मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों का प्रभाव बढ़ने के मामलों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि स्वास्थ्य केन्द्रों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।   इस बीच बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने मलेरिया प्रभावित कुरदर, छुईहा,...

July 19, 2024 7:40 PM

मशहूर रंगकर्मी और आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक मिर्ज़ा मसूद का मध्यप्रदेश के इंदौर में निधन हो गया

मशहूर रंगकर्मी और आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक मिर्ज़ा मसूद का आज मध्यप्रदेश के इंदौर में निधन हो गया है। वे अस्सी वर्ष के थे। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मिर्ज़ा मसूद जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिर्ज़ा मसूद ने अपना पूरा जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया। उनका निधन कला जगत के लि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला