छत्तीसगढ

July 25, 2024 7:54 PM

विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैले डेंगू और मलेरिया के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव लाया

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैले डेंगू और मलेरिया के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव लाया। उन्होंने अस्पतालों में दवाइयों की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी के साथ ही सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था का मामला उठाकर इस पर ...

July 25, 2024 7:50 PM

रायपुर में शास्त्री चौक पर अधूरे बने स्काईवॉक का निर्माण पूर्व में अनुमोदित योजना के हिसाब से पूरा किया जाएगा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक पर अधूरे बने स्काईवॉक का निर्माण पूर्व में अनुमोदित योजना के हिसाब से ही पूरा किया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। इसके अलावा रायपुर में शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक की सड़क के चौड़ीकरण के बारे...

July 25, 2024 7:49 PM

रायपुर में सीआईआई द्वारा ग्रीन स्टील समिट का आयोजन, देशभर के प्रमुख उद्योगपति और व्यापारी शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सीआईआई द्वारा ग्रीन स्टील समिट का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के प्रमुख उद्योगपति और व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़, देश का सबसे प्रमुख स्टील निर्माता है।...

July 25, 2024 7:48 PM

एनआईए ने देशभर में फंडिंग की जांच को लेकर भिलाई में एक एनजीओ के ठिकानों पर छापा मारा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने देशभर में फंडिंग की जांच को लेकर छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक एनजीओ के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान एनआईए की टीम ने एनजीओ संचालक कलादास डहरिया के घर पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की। कलादास डहरिया रेला नाम का जनवादी सांस्कृतिक संगठन चलाते हैं। एनआईए कलादास के माओवादियों से संपर...

July 25, 2024 7:46 PM

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 अगस्त तक किया जाएगा

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़ में अब राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 अगस्त तक किया जाएगा। खाद्य विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण और राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी किया जा रहा है। इस दौरान अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना के राशनकार्ड...

July 25, 2024 7:45 PM

कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती के अवसर पर कल 26 जुलाई को चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा

कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती के अवसर पर कल 26 जुलाई को रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी स्थित केन्द्रीय विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाई और केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर द्वारा लगाई जा रही है। यह चित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए सु...

July 25, 2024 7:45 PM

प्रदेश में ‘‘पैराटैक्सोनॉमी और जैव विविधता संरक्षण’’ के लिए 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के कैम्पस में ‘‘पैराटैक्सोनॉमी और जैव विविधता संरक्षण’’ के लिए 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश में जैव विविधता के संरक्षण, संवर्धन और उचित प्रबंधन में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के पहले चरण में अड़तालीस प्रशिक्षणार्थी शा...

July 25, 2024 7:43 PM

माओवादी हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को पुनर्वास नीति के तहत शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है

माओवादी हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में बीजापुर में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। बैठक में माओवाद पीड़ित परिवारों के अंठावन लोगों को अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया। जिले क...

July 25, 2024 7:40 PM

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी मां के सम्मान में बेल का पौधा लगाया

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा के आवासीय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी मां के सम्मान में बेल का पौधा लगाया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने सीताफल, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने हनुमान फल और उपमुख्यम...

July 25, 2024 7:39 PM

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी बरामद किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी बरामद किया है। माओवादियों ने यह आईईडी भेज्जी और कोत्ताचेरु के बीच बने पुल में सुरंग बनाकर लगाया था। कमांडेंट पार्थ घोष की मौजूदगी में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों ने डी-माइनिंग कर मुरुम और मिट्टी डालकर सुरंग को बंद क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला