छत्तीसगढ

August 1, 2024 8:05 PM

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

एक मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। वहीं, ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम बंगाल और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में कल शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की...

August 1, 2024 8:03 PM

सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया जाए: केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम के साथ ही पौधों को सहेजने का अभियान भी चलाया जाए। वन मंत्री ने कहा कि...

August 1, 2024 8:03 PM

प्रदेश के एकलव्य आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ के एकलव्य आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जिला स्तर पर पांच से आठ अगस्त तक काउंसिलिंग की जाएगी। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के एकलव्य आदर्श आवासीय व...

August 1, 2024 8:02 PM

रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों के 230 पुलिस जवानों का रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया गया

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए धरना प्रर्दशन-जूलुस के दौरान हिसंक भीड़ द्वारा तोडफोड और आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए रायपुर और बस्तर संभाग के जिलां के दो सौ तीस पुलिस जवानों का रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया गया। माना के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पंद्रह से इकतीस जुलाई त...

August 1, 2024 8:01 PM

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पिछले दिनों विस्फोट में मारे गए जवान भरत साहू के परिजनों से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बीजापुर में पिछले दिनों आईईडी विस्फोट में मारे गए जवान भरत साहू के रायपुर स्थित घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।  श्री साव ने परिजनों से कहा कि सरकार परिवार की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने रायपुर नगर निगम के आयुक्त से चर्चा कर जल्द ही मोवा चौक पर शहीद भरत साहू की ...

August 1, 2024 8:00 PM

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और विकसित बनाने के लिए ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और विकसित बनाने के लिए नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारीक सिंह ने किया। इस मौके पर पंचायत और ग्र...

August 1, 2024 7:59 PM

प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को जीएसटी में सुधार के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के सदस्य के रूप में नामित किया गया

वस्तु और सेवा कर-जीएसटी में सुधार के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स-जीओएम  का पुनर्गठन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस ग्रुप में दो राज्यों के उपमुख्यमंत्री समेत कुल आठ सदस्य शामिल हैं। इस समिति का मुख्य उद्देश्य जीएसटी कानून, प्रक्रियाओं और...

July 31, 2024 7:39 PM

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में मंगलवार बीती रात से हो रही बारिश के चलते केलो डैम के कुछ गेट खोल दिए गए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार बीती रात से हो रही बारिश के चलते केलो डैम के कुछ गेट खोल दिए गए हैं, जिससे धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा है। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने नगर निगम आयुक्त, एसडीएम और नगर पुलिस अधीक्षक को जरूरी ऐहतियाती इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए हैं।     

July 31, 2024 7:38 PM

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 1 अगस्त से सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में और 12 अगस्त से सभी शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्यालयों में अवकाश प्राप्ति और स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कल 1 अगस्त से छत्तीसगढ़ के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में और 12 अगस्त से सभी शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्यालयों में अवकाश प्राप्ति और स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इस तिथि के बाद ऑफलाइन माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त माना जायेगा। यह...

July 31, 2024 7:36 PM

रायपुर के शंकर नगर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में सत्र 2024-26 के लिए एम.एड. और बी.एड. में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू

रायपुर के शंकर नगर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में सत्र 2024-26 के लिए एम.एड. और बी.एड. में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल 1 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार सात अगस्त तक एस.सी.ई.आर.टी. की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्डकॉपी चौदह अगस्त तक महाविद्यालय मे...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला