छत्तीसगढ

August 5, 2024 7:56 PM

स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरीः मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।   राज्य सरक...

August 5, 2024 7:55 PM

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका राजस्थान से लेकर उत्तरी ओडिशा तक बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है।   इस बीच, राज्य ...

August 5, 2024 7:55 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कावड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर में सावन के अवसर पर पहुंचने वाले हजारों कावड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कावड़ियों का अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की व...

August 5, 2024 7:53 PM

आयुष औषधि निर्माता, विज्ञापनदाता, विज्ञापन एजेंसियों को भ्रामक विज्ञापन पर अंकुश लगाने सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश जारी किए

आयुष औषधि निर्माता, विज्ञापनदाता, विज्ञापन एजेंसियों को भ्रामक विज्ञापन पर अंकुश लगाने सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार विज्ञापन दाताओं, विज्ञापन एजेंसियों को उपभोक्ताओं को घोषणा कर यह प्रमाणित करना होगा कि विज्ञापन निर्धारित कोड का उल्लंघन नहीं है। इसके लिए सूचना और प्रसारण मं...

August 5, 2024 7:42 PM

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल आज बेमेतरा जिलें के नवागढ़ विकासखण्ड के शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल आज बेमेतरा जिलें के नवागढ़ विकासखण्ड के शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान महाविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई। शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों द्व...

August 5, 2024 7:32 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट की। इस दौरान प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

August 4, 2024 9:40 PM

रायपुर के आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में कल शनिवार को स्वर्णप्राशन का आयोजन किया गया

बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में कल शनिवार को स्वर्णप्राशन का आयोजन किया गया, जिसमें एक हजार तीन सौ सत्तर बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। गौरतलब है कि रा...

August 4, 2024 9:39 PM

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ स्थित शासकीय महाविद्यालय में ‘हमर पुलिस-हमर संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ स्थित शासकीय महाविद्यालय में ‘हमर पुलिस-हमर संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामुदायिक पुलिसिंग के जरिये लोगों को सायबर क्राईम और ऑनलाइन ठगी से बचाव के के बारे में बताया गया। वहीं, नये कानून के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यातायात...

August 4, 2024 9:38 PM

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 1 लाख की प्रोत्साहन-राशि

संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पात्र अभ्यर्थियों को राज्य सरकार एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से छह अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। पा...

August 4, 2024 9:35 PM

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज भालू के हमले में एक युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज भालू के हमले में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कुछ ग्रामीण मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी-बदरोड़ी के जंगल लकड़ी काटने गए थे, तभी उनका सामना भालू से हो गया। इस दौरान भालू ने ग्रामीणों प...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला