छत्तीसगढ

August 8, 2024 7:57 PM

कल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

कल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि यह दिन विशेष रूप से जनजातियों को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज, भाषा, मान्यताओ...

August 8, 2024 7:56 PM

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के अनुसूचित और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के अनुसूचित और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजभवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, महानिदेशक अरूण देव गौतम और ...

August 8, 2024 7:54 PM

महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रदेश के एंटी करप्शन ब्यूरो ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा मामले में छत्तीसगढ़ के एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से सौ से अधिक मोबाइल, पांच सौ से अधिक सिम और लैपटॉप जब्त किए गए हैं। जब्त सिम देशभर में चल रहे लगभग पांच सौ पैनलों से जुड़े हुए थे। ये सिम मिलने से ब्यूरो को ऑनलाइन सट्टा के इन पैन...

August 8, 2024 7:53 PM

दक्षिण पूर्व रेलवे ने दंतेवाड़ा से किरंदुल रेलवे स्टेशन के बीच यात्री ट्रेनों का संचालन 15 अगस्त तक के लिए स्थगित

छत्तीसगढ़ : दक्षिण पूर्व रेलवे ने दंतेवाड़ा से किरंदुल रेलवे स्टेशन के बीच यात्री ट्रेनों का संचालन पंद्रह अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए वाल्टेयर रेलमंडल द्वारा ट्रेनों का संचालन दंतेवाड़ा से विशाखापट्नम तक पंद्रह अगस्त तक करने का ...

August 8, 2024 7:53 PM

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कल हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल शुक्रवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इस बीच, जांजगीर-चांपा जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सिवनी-बहेराडीह गांव में जमड़ी...

August 8, 2024 7:44 PM

प्रदेश के 2 आईपीएस अधिकारियों को दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की उपाधि दी

छत्तीसगढ़ के दो आईपीएस अधिकारियों - रतनलाल डांगी और संतोष कुमार सिंह को उनके शोध प्रबंध पर दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की उपाधि दी है। विश्वविद्यालय परिसर में कल 7 अगस्त को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन अधिकारियों को डॉक्टरेट की...

August 8, 2024 7:43 PM

धनंजय यादव ने वेस्ट इंडिया सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के लटिया गांव के वेटलिफ्टर धनंजय यादव ने वेस्ट इंडिया सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में धनंजय यादव ने उनसठ किलोग्राम वर्ग में कुल चार सौ नब्बे किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपन...

August 8, 2024 7:42 PM

सार्वजनिक पुस्तकालय कर्मियों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण और राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय कर्मियों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन का छियालीसवां क्षमता निर्माण कार्यक्रम दस से चौदह अगस्त तक रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़...

August 8, 2024 7:41 PM

प्रदेश के ऋणी किसान अब 25 अगस्त तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकेंगे

छत्तीसगढ़ के ऋणी किसान अब पच्चीस अगस्त तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकेंगे। भारत सरकार ने इसके लिए निर्धारित तिथि को सोलह अगस्त से बढ़ाकर पच्चीस अगस्त कर दिया है। वहीं, अऋणी किसानों के लिए फसलों का बीमा कराने की सोलह अगस्त तक की निर्धारित तिथि यथावत रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रा...

August 8, 2024 7:40 PM

प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत बैगा परिवारों को निःशुल्क बीस जोड़ी बैल प्रदान किया गया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला प्रशासन और पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत कोटा विकासखंड के नागचुवा और धुमा गांव के विशिष्ट पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को निःशुल्क बीस जोड़ी बैल प्रदान किया गया है। बैल मिल जाने से इन बैगा परिवारों की खेती-किसानी की राह आसान होगी। पशुधन विकास विभाग द...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला