छत्तीसगढ

August 24, 2024 7:35 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहकर अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभा...

August 24, 2024 7:33 PM

धमतरी जिले में 1 माओवादी दंपत्ति ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 1 माओवादी दंपत्ति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों पर पांच-पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था। इन माओवादियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, मुठभेड़ आईईडी लगाने समेत कई घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।  

August 24, 2024 7:34 PM

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उपलब्ध होने वाले ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संभावित लाभार्थियों को उपलब्ध होने वाले ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला केन्द्र सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के तहत कार्य करने वाले राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति और छत्तीसगढ़ स्...

August 24, 2024 7:13 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ’मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ’मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम की यह एक सौ तेरहवीं कड़ी होगी। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज  ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जा...

August 24, 2024 7:11 PM

एग्रीस्टेक परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 9 सितंबर से फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण शुरू

एग्रीस्टेक परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 9 सितंबर से फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित धमतरी, महासमुंद और कबीरधाम जिले के सभी गांवों तथा अन्य जिलों के चयनित गांवों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण होगा।   सर्वेक्षण का यह कार्य तीस सितंबर तक चलेगा। डि...

August 23, 2024 9:12 PM

प्रदेश के निजी मेडिकल कालेजों के लिए प्रवेश और फीस विनियामक समिति ने अंतरिम फीस की निर्धारित

छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कालेजों के लिए प्रवेश और फीस विनियामक समिति ने अंतरिम फीस निर्धारित कर दी है। इसके अनुसार तीन निजी मेडिकल कालेजों के एमबीबीएस और दो निजी मेडिकल कालेजों में संचालित स्नातकोत्तर-पीजी सीटों की फीस तय कर दी गई हैं। यह फीस वर्ष-दो हजार चौबीस से दो हजार सत्ताईस तक के लिए मान्य होगी...

August 23, 2024 9:11 PM

सुकमा जिले में दो इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों माओवादियों पर आठ-आठ लाख रूपए का इनाम घोषित था। इन दोनों ने पुलिस और सीआरपीएफ़ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। दोनों माओवादी वर्ष दो हजार इक्कीस में हुए टेकलगुड़ा हमले में शामिल थे। इसके अलावा इन दोनों पर क्षेत्र ...

August 23, 2024 9:10 PM

प्रदेश के अट्ठारह जिलों में भी प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान -पीएम जनमन हुआ शुरू

छत्तीसगढ़ के अट्ठारह जिलों में भी प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान-पीएम जनमन शुरू किया गया है। इसके तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, अबूझमाड़िया और बिरहोर बहुल बसाहटों में राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इन जिलों में आदिम जाति तथा अनुसूचित ...

August 23, 2024 9:09 PM

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 29 और 30 अगस्त को कृषि अभियंताओं का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 29 और 30 अगस्त को कृषि अभियंताओं का छत्तीसवां राष्ट्रीय सम्मेलन और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के कृषि अभियंता हिस्सा लेंगे। वहीं, संगोष्ठी में खेती-किसानी और कृषि उपकरणों से जुड़े विषयों...

August 23, 2024 9:09 PM

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समुदाय के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी पर अध्ययन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समुदाय के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी पर अध्ययन किया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा ने बताया कि बारह अगस्त से सर्वें का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा पिछड़ा वर्ग में शामिल जाति-समूह के संदर्भ म...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला