छत्तीसगढ

September 19, 2023 7:41 PM

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्य सरकार ने नुआखाई पर ऐच्छिक अवकाश 22 सितंबर के बदले 20 सितंबर को घोषित किया है।

September 18, 2023 8:37 PM

मौसम विभाग ने 24 घंटों के दौरान आकशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के 1 -2 स्थानों पर भारी वर्षा होने और गरज-चमक के साथ आकशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। साथ ही कल से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां प्रबल होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1...

September 18, 2023 8:24 PM

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 1 लाख रूपए के इनामी सहित 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 1 लाख रूपए के इनामी सहित 6 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान के तहत ये सभी माओवादी जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। ये आत्मसमर्पित माओवादी एल्मागुंडा इलाके में सक्रिय ...

September 18, 2023 8:22 PM

भारतीय रेलवे द्वारा ‘‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है

भारतीय रेलवे द्वारा ‘‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रायपुर रेलमंडल  के प्रमुख स्टेशनों पर निरीक्षण और श्रमदान किया गया। रायपुर स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक मेघा अग्रवाल ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, सरकुलेटिंग एर...

September 18, 2023 8:21 PM

एम्स रायपुर में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता सप्ताह वॉकेथान के साथ शुरू

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स रायपुर में आज से फार्माकोविजिलेंस जागरूकता सप्ताह वॉकेथान के साथ शुरू हो गया है। वॉकेथान एम्स से शुरू होकर टाटीबंध होते हुए पुनः एम्स पहुंचा। इस मौके पर डॉक्टरों ने कहा कि दवाइयों के दुष्पप्रभावों से बचाव पर जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया ...

September 18, 2023 8:17 PM

पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के न्यू कटनी स्टेशन में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक यार्ड रिमांडलिंग और इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा

पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के न्यू कटनी स्टेशन में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक यार्ड रिमांडलिंग और इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 24 यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा। इनमें बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, कटनी-चिरमिरी मेमू, बिलासपुर...

September 18, 2023 8:15 PM

छत्तीसगढ़: केन्द्र की एनडीए सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के 9 वर्ष पर विशेष प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर द्वारा छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम शामपुर में केन्द्र की एनडीए सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के 9 वर्ष पर विशेष प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां शारदा लोककला मंडली जगदलपुर के कलाका...

September 18, 2023 8:09 PM

भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है

भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। जशपुर से शुरू हुई दूसरी परिवर्तन यात्रा आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सामरी विधानसभा के राजपुर पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस परिवर्तन यात्रा में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रस...

September 18, 2023 8:04 PM

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर में 457 करोड़ रूपये से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल बीजापुर का नामकरण महादेव राणा शासकीय जिला चिकित्सालय करने की घोषणा की। इसके अलावा श्री बघेल ने नवीन शासकीय आदर्श महाविद्या...

September 18, 2023 8:00 PM

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने संविधान सभा के सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कल जांजगीर में संविधान सभा के सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बैरिस्टर छेदीलाल के परिजन भी मौजूद थे। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला