छत्तीसगढ

September 21, 2023 7:43 PM

रायगढ़ में चल रहे 38वें चक्रधर समारोह के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक छटा बिखेरा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चल रहे 38वें चक्रधर समारोह के दूसरे दिन 20 सितंबर को स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक छटा बिखेरा। समारोह में राउत नाचा से लेकर सुआ, ददरिया, कर्मा जैसे छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों के साथ देश के अन्य राज्यों के लोक नृत्यों की झलक देखने को मिली। 3 दिवसीय इस समारोह का समापन आज रंगारंग...

September 21, 2023 7:41 PM

यूनिसेफ इंडिया सहित यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले का दौरा किया

यूनिसेफ इंडिया सहित यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने ‘मया मंडई‘, ‘एनीमिया मुक्त कोंडागांव‘ अभियान और ‘युवोदय कोंडानार चौम्प्स‘ जैसे कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कोंडागांव में संचालित यूनिसेफ के कार्यक्र...

September 21, 2023 7:32 PM

छत्तीसगढ़ में निकाली जा रही पहली परिवर्तन यात्रा के तहत पाटन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए

भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में निकाली जा रही पहली परिवर्तन यात्रा के तहत आज पाटन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दुर्ग, उतई और पाटन में आमसभाओं को भी संबोधित किया। वहीं, पार्टी की दूसरी परिवर्तन यात्रा में आज कटघोरा में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजे...

September 21, 2023 7:25 PM

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब छत्तीसगढ़ के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब छत्तीसगढ़ के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पहले इस योजना के तहत कुछ चुनी हुई दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की राशि दी जाती थी। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है।&n...

September 20, 2023 8:22 PM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 सितंबर को राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सीतामढ़ी-हरचौका में करीब साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से बने राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण किया। मवई नदी के किनारे राम वनगमन पर्यटन परिपथ में राम वाटिका और अन्य अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं। कार...

September 20, 2023 8:20 PM

मुख्यमंत्री ने 19 सितंबर को भिलाई में विभिन्न निर्माण कार्यां का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 सितंबर को भिलाई में 65 करोड़ रूपये से अधिक की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यां का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने भिलाई के नेहरू नगर में 2 करोड़ रूपए की लागत से बने तारामंडल का भी लोकार्पण किया। यह तारामंडल शहरवासियों को ब्रम्हांड से परिचित कराएगा। वहीं, मुख...

September 20, 2023 8:18 PM

नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल तरीके से रायपुर में किया गया

नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल तरीके से रायपुर में किया गया। इसमें जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी शामिल हुए। यह प्रतियोगिता ‘‘गांधीजी के वैश्विक प्रभाव-आज के परिवेश में गांधीवादी विचार की प्रासंगिकता’’ विषय पर आधारित थी। का...

September 20, 2023 8:16 PM

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी आज से बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी आज से बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए हैं। इससे 108 और 102 की एंबुलेंस सेवाएं ठप हो गई हैं। छत्तीसगढ़ संजीवनी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने बताया कि इन कर्मचारियों को 2 -3 माह कार्य कराकर 1 माह का वेतन दिया जा...

September 20, 2023 8:14 PM

रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रायपुर रेलमंडल की ट्रेनों मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ रेलगाड़ी के अंर्तगत यात्रियों को चलित गाड़ियों में साफ-सुथरी और आरामदायक यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। वहीं,19...

September 20, 2023 8:12 PM

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में किरारी गांव के कुछ वार्डों में डायरिया के मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में किरारी गांव के कुछ वार्डों में डायरिया के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले ने गांव का दौरा किया और घर-घर जाकर लोगों की जांच की। गांव में डायरिया से अब तक 18 लोगों के प्रभावित होने की खबर है। इनमें से 1 बच्ची को अकलतरा के अस्पताल में भर्ती क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला