छत्तीसगढ

September 22, 2023 8:08 PM

छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा जिले के खरौद मुख्य मार्ग पर यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खरौद मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को खरौद अस्पताल में भेजा गया है। उधर, बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक स्कूली वाहन में आग लगने से तीन बच्चियां झु...

September 22, 2023 8:06 PM

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम किरारी में डायरिया के तीन और नये मरीज

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम किरारी में डायरिया के तीन और नये मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में शिविर लगाकर जांच की जा रही है और रोगियों को दवा दी जा रही है। गौरतलब है कि ग्राम किरारी में तीन दिनों में डायरिया के इक्...

September 22, 2023 8:05 PM

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा पोरा तिहार और राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा पोरा तिहार और राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीजा-पोरा माताओं-बहनों की खुशियों और छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण पारम्परिक त्यौहार है।...

September 22, 2023 8:03 PM

भाजपा द्वारा निकाली जा रही दूसरी परिवर्तन यात्रा के तहत कोरबा में हुई प्रेसवार्ता में यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही दूसरी परिवर्तन यात्रा के तहत कोरबा में हुई प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में शराबबंदी, महिलाओं को मासिक पेंशन, चार मुफ्त गै...

September 22, 2023 7:59 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। यह बात राज्यपाल ने सी.आई.आई. और यंग इंडियन द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को शा...

September 21, 2023 9:00 PM

छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक-ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों को संवारने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना’’ लागू की जाएगी

छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक-ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों को संवारने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना’’ लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में यह घोषणा की। कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, उप मुख्यमंत्री&nbsp...

September 21, 2023 8:57 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के मोतिमपुर गांव में शिवशक्ति युवा मंडल के सहयोग से ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों द्वारा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के मोतिमपुर गांव में शिवशक्ति युवा मंडल के सहयोग से ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा हाथ में तिरंगा लेकर घर-घर पहुंचे और कलश में चावल एकत्र किया। युवाओं ने लोगों को पंच प्रण की शपथ भी दि...

September 21, 2023 8:43 PM

केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में आयुष्मान भवः कार्यक्रम चलाया जा रहा है

केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में आयुष्मान भवः कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में भी यह अभियान शुरू किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, रक्तदान और अंगदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 14 से 20 सितंबर तक जिले की 120 स्वास्थ्य संस...

September 21, 2023 8:41 PM

महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी ने मुंबई और दिल्ली में सेलिब्रिटी मैनेजरों को निशाना बनाकर छापेमारी की

महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने मुंबई और दिल्ली में सेलिब्रिटी मैनेजरों को निशाना बनाकर छापेमारी की है। इन पर आरोप है कि उन्होंने महादेव ऐप के मालिक छत्तीसगढ़ के भिलाई के सौरभ चंद्राकर की शादी में कई फिल्मी हस्तियों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बुलाया था। फिलहाल सौरभ चंद्राकर ...

September 21, 2023 8:39 PM

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में कृषक चेतना मंच के बैनर तले किसानों ने अपनी 26 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकाली

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में कृषक चेतना मंच के बैनर तले किसानों ने अपनी 26 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकाली और धरना दिया। सैकड़ों किसान गेड़ी में चढ़कर डंडा नाच करते हुए रैली में शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने भजन-कीर्तन भी किया। रैली में शराबबंदी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।&nbsp...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला