छत्तीसगढ

September 26, 2024 10:04 PM

माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के नागरिकों का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रायपुर लौटे माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के नागरिकों का आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास में स्वागत किया। इस दौरान इन लोगों ने उपमुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। उपमुख्यमंत्री ने भी उनकी पीड़...

September 26, 2024 10:04 PM

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज बस्तर जिले के चिड़पाल गांव में पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म और छह महीने के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। सा...

September 26, 2024 10:03 PM

पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में “सुपोषण से कोई बच्चा छूटे ना“ चलाया जा रहा है अभियान

पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में “सुपोषण से कोई बच्चा छूटे ना“ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ ही निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का वजन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में इमलीभाठा मे संचालित एक निजी स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन लिया।   ...

September 26, 2024 10:03 PM

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन द्वारा किए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ को देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान मिला

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन-एनएसएसओ द्वारा किए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ को देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा रोजगार सृजन...

September 25, 2024 8:33 PM

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

छत्तीसगढ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रायपुर के सकरी में स्थित शासकीय आईटीआई में पीपल के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर श्री वर्मा ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए पौधा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आईटीआई परिसर में छायादार ...

September 25, 2024 8:32 PM

बिलासपुर में आयोजित चौबीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर ओवरऑल रहा चैंपियन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित चौबीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर ओवरऑल चैंपियन रहा। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान कीं। इस प्रतियोगिता में राज्य की पांचों सं...

September 25, 2024 8:30 PM

रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली

रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने आज राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी शासकीय कार्यालय, निजी स्कूलों और ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण के लिए नोडल अधि...

September 25, 2024 8:29 PM

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सकरी गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे का अवलोकन किया

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सकरी गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे का अवलोकन किया। उन्होंने एक किसान के खेत में पहुंचकर जियो-रिफ्रेंसिंग के जरिए मोबाइल से एंट्री कर उसके खसरा नंबर का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष दो हजार सैंतालीस तक भारत को विकसित...

September 25, 2024 8:27 PM

अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने 3 स्वर्ण सहित कुल 16 मेडल जीते

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चल रही अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने तीन स्वर्ण सहित कुल सोलह मेडल जीते हैं। इस प्रतियोगिता में बीएसएफ दूसरे और राजस्थान पुलिस तीसरे स्थान पर रही। छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। 

September 25, 2024 8:25 PM

छत्तीसगढ़ के 78 स्कूलों को पीएमश्री योजना की मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ के 78 स्कूलों को पीएमश्री योजना की स्वीकृति मिली है।  प्रदेश में ऐसे स्कूलों की संख्या अब तीन सौ इकतालीस हो चुकी है, जिनका पीएमश्री योजना के तहत उन्नयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमश्री योजना म...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला