छत्तीसगढ

March 17, 2024 7:52 PM

छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उन्नीस लोगों के खिलाफ दर्ज की एफ.आई.आर।

छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उन्नीस लोगों के खिलाफ नामजद एफ.आई.आर. दर्ज की है। इसके अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। ई.ओ.डब्ल्यू. ने प्रवर्तन निदेशालय-ईडी के दिए आवेदन पत्र पर बीते चार मार्च को...

March 17, 2024 7:45 PM

छत्तीसगढ़ के पचास प्रतिशत मतदान केन्द्रों में मतदान दिवस पर होगीं लाइव वेबकास्टिंग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पचास प्रतिशत मतदान केन्द्रों में मतदान दिवस को लाइव वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्ध और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता तथा कोविड के संदिग्ध अथवा संक्रमित मतदाता डाक मतपत्र के...

March 17, 2024 7:34 PM

लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार से अधिक मतदाता भाग लेंगे

इस बार के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में दो करोड़ पांच लाख तेरह हजार से अधिक मतदाता भाग लेंगे। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज रायपुर में पत्रकारवार्ता में बताया कि इनमें से एक करोड़ एक लाख अस्सी हजार चार सौ पांच पुरूष मतदाता और एक करोड़ तीन लाख बत्तीस हजार एक सौ पन्द्रह म...

March 15, 2024 9:33 PM

स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 5000 कर्मियों को बहाल कर दिया गया है

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 5000 कर्मियों को बहाल कर दिया गया है। वहीं लगभग 25 हजार कर्मियों का रूका हुआ वेतन भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। हड़ताल के दौरान कार्यालय में अनुपस्थि...

March 15, 2024 9:21 PM

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा रायपुर में ’छत्तीसगढ़ विजन 2047’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आज रायपुर में ’छत्तीसगढ़ विजन 2047’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन आवास और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने किया। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास के लिए अगले 25 वर्षों के रोडमेप के संबंध में चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि हमें बदलते समय को समझते ...

March 15, 2024 9:16 PM

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया जारी

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित है। इसके तहत साढ़े सत्रह से इक्कीस वर्ष की आयु वर्ग के इच्छुक आवेदक अग्निवीर जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन आदि पदो पर भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

March 15, 2024 9:14 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 3 दिवसीय बैठक नागपुर में शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 3 दिवसीय बैठक आज से नागपुर में शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया। बैठक में छत्तीसगढ़ सहित 45 प्रांतों के डेढ़ हजार से अधिक स्वयंसेवक शामिल हो रहे है...

March 15, 2024 9:10 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गये 2 ऐप को लांच किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गये 2 ऐप को लांच किया। इनमें आईओ मितान मोबाइल ऐप और दुर्ग पुलिस रेंज द्वारा तैयार त्रिनयन एप शामिल हैं। आईओ मितान मोबाइल ऐप के माध्यम से जहां अधिकारियों को किसी मामले की विवेचना में मदद मिलेगी। वहीं, त्रिनयन एप के माध्यम से 100 कि...

March 15, 2024 9:04 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के शास्त्री चौक के पास नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह भवन का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक के पास नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण 1 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत से किया गया है। भवन में सैनिक परिवारों के लिए विश्राम कक्ष, सामुदायिक हॉल के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर ...

March 15, 2024 9:02 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 47 करोड़ रूपए के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने मोहला में सामुदायिक भवन के लि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला