छत्तीसगढ

April 1, 2024 8:22 PM

लोकसभा चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां का आयोजन

लोकसभा चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज सक्ती जिले के सभी जनपद पंचायतों और नगर पालिकाओं में चिन्हांकित स्थलों पर मतदान से संबंधित स्टॉल और सेल्फी प्वॉइंट लगाकर आम जनता को मताधिकार के लिए प्रेरित किया गया।   इसी तरह,...

April 1, 2024 8:13 PM

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान टेटमड़गु के जंगल में पहले से घात लग...

April 1, 2024 8:11 PM

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक रायपुर में हुई

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आज रायपुर में बैठक हुई। बैठक में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत तीन विधानसभा क्षेत्रों की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ने...

April 1, 2024 8:09 PM

छत्तीसगढ़: तेज गर्मी और तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी और तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक लगेंगे। जारी आदेश में सभी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी, हाईस्कूल और ह...

April 1, 2024 8:07 PM

छत्तीसगढ़: पुलिस ने दुर्ग रेलवे स्टेशन से बारह बच्चों को बरामद किया गया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में आज रेलवे पुलिस ने बारह बच्चों को बरामद किया है। इनमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के बच्चे शामिल हैं। सभी की उम्र 8 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है। बच्चों ने बताया कि वे हैदराबाद स्थित बालाजी गुरूकूल के छात्र हैं और सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस से दुर्ग पहुंचे हैं। उन्...

April 1, 2024 8:05 PM

छत्तीसगढ़ :माओवादी ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत एक माओवादी ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के कुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून सेक्शन-बी कमांडर के पद पर काम कर रहा था। आत्मसमर्पित माओवादी को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूप...

April 1, 2024 8:02 PM

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अप्र...

March 31, 2024 9:17 PM

ईस्टर का पर्व छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है

ईस्टर का पर्व आज छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मान्यता के अनुसार सलीब पर चढ़ाए जाने के बाद प्रभु ईसा मसीह आज के ही दिन पुनर्जीवित हो गए थे। इस अवसर पर राज्य के सभी गिरजाघरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। राष्ट्रपति द्रौप...

March 31, 2024 9:16 PM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी सोनसिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्...

March 31, 2024 9:15 PM

छत्तीसगढ़: उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर आईईडी विस्फोट में घायल युवक से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट में घायल युवक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गुड्डू मेकाम नाम का यह युवक आईईडी विस्फोट में बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे इसी हालत में माओवादियों ने बंधक बनाकर रखा था। बाद में ग...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला