छत्तीसगढ

May 13, 2024 7:43 PM

रायपुर के सिविल लाईन्स में कल 14 मई को वार्तालाप का आयोजन किया जाएगा

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा तीन नए आपराधिक कानूनों पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाईन्स में कल 14 मई को वार्तालाप का आयोजन किया जाएगा। इस वार्तालाप में पुलिस अधिकारी, पत्रकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। गौरतलब है कि ये नये कानून पूरे देश में एक जुलाई से लागू होंगे। 

May 13, 2024 7:42 PM

दंतेवाड़ा जिले में आज दो माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज दो माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय की मौजूदगी में इन दोनों माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इन दोनों पर विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। इन दोनों माओवादियों को राज्य सराकर की पुन...

May 13, 2024 7:42 PM

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने आज 41 लाख रुपए के चौदह इनामी माओवादियों को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने आज इकतालीस लाख रूपए के चौदह इनामी माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम गश्त पर मुतवेंडी- पीड़िया की ओर निकली थी। इसी दौरान मुतवेंडी के जंगल से विस्फोटक और मा...

May 13, 2024 7:25 PM

सीबीएसई ने आज दसवीं और बारहवीं परीक्षा के नतीजे घोषित किए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने आज दसवीं और बारहवीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई ने एक बयान में कहा है कि बारहवीं में कुल सत्यासी दशमलव नौ-आठ प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। यह प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में शून्य दशमलव छह-पांच प्रतिशत अधिक है। चौबीस हजार से अधिक...

May 12, 2024 8:55 PM

रायपुर पुलिस ने नकबजनी, चोरी और लूट के आठ मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने नकबजनी, चोरी और लूट के आठ मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने देवेन्द्र नगर, गुढ़ियारी, खरोरा, न्यू राजेन्द्र नगर, आरंग और धरसींवा के नकबजनी, चोरी और लूट के आठ अलग-अल...

May 12, 2024 8:56 PM

बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा और मवेशी तस्करी करने वाले दस लोगों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा और मवेशी तस्करी करने वाले दस लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से इक्कीस किलो गांजा सहित दो कार और दो ट्रक जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना चकरभाठा और हिर्री की संयुक्त टीम ने रणनीति बनाकर ग्राम बेलमु...

May 12, 2024 8:55 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमरताल में ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमरताल में ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आवागमन को बाधित कर दिया। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। वहीं, इसी जिले के ग्राम पकरिया में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो...

May 12, 2024 8:54 PM

रायगढ़ के जूट मिल थाने में पदस्थ आरक्षक सनी मालाकार ने पने घर में खुद को गोली मार ली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के जूट मिल थाने में पदस्थ आरक्षक सनी मालाकार ने आज सुबह अपने घर में खुद को गोली मार ली। इस हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राथमिक इलाज के बाद घायल जवान को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने अस्पताल पहुंचकर जवान का ह...

May 12, 2024 8:51 PM

18 मई को ‘आयाम-ऊंची उड़ान का’ आयोजन किया जाएगा

अखिल भारतीय और राज्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए 18 मई को ‘आयाम-ऊंची उड़ान का’ आयोजन किया जाएगा। इसमें अखिल भारतीय सेवा के प्रशासनिक, पुलिस, वन और संवर्ग के अधिकारियों से संवाद कर प्रतिभागी अपनी तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन ले सकेंगे। हाल ही में यूपीएससी में चयनित युवा भ...

May 12, 2024 8:49 PM

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में स्थित मंडीप खोल गुफा कल 13 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगी

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में स्थित मंडीप खोल गुफा कल 13 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगी। ऐसी मान्यता है कि यह गुफा भगवान शिव को समर्पित है। इसे विश्व की छठवीं और भारत की दूसरी सबसे बड़ी गुफा माना जाता है। इस गुफा में भक्ति और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। गौरतलब है कि छुईखदान विकासखण्ड के ग...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला