छत्तीसगढ

May 20, 2024 8:22 PM

एम्स द्वारा विशेष ’योगोत्सव-2024’ का आयोजन किया गया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स द्वारा विशेष 'योगोत्सव-2024' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग की मदद से आधुनिक जीवन शैली की कई बीमारियों को दूर करने के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, आसन से शरीर को मजबूत बनाने, प्राणायाम की मदद से आक्सीजन लेकर खुद को तनाव मुक्त करने और शरीर को स्वस्थ रखने की व...

May 20, 2024 8:20 PM

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के नवागांव में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के नवागांव में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आईटीबीपी के कमाण्डेंट विवेक कुमार पाण्डेय ने केन्द्र सरकार की विकास संबधी नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही शासन की नीतियों से आम लोगों को अवगत...

May 20, 2024 8:19 PM

छत्तीसगढ़ में रायपुर ज़िला प्रशासन द्वारा छब्बीस मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में रायपुर ज़िला प्रशासन द्वारा छब्बीस मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं को चौबीस मई तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। मॉक टेस्ट का...

May 20, 2024 8:17 PM

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में ओडिशा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का एक जवान घायल हो गया

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर आज माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में ओडिशा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का एक जवान घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा का सुरक्षा बल तलाशी अभियान पर निकला हुआ था, तभी कामरभाउदी गांव के पास गोलीबारी हुई। घायल जवान को पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद लाया गया और वहां प्राथमिक उपचार द...

May 20, 2024 8:14 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जनभागीदारी से तालाबों के गहरीकरण अभियान का सिलसिला शुरू

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जनभागीदारी से तालाबों के गहरीकरण अभियान का सिलसिला आज से शुरू हो गया। ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के रानी तालाब से अभियान की शुरूआत की गई। प्रथम चरण में चालीस तालाबों का गहरीकरण किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और एसडीएम कोटा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने...

May 20, 2024 8:12 PM

इंडो-नेपाल योगा कॉम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ की योग टीम ने गोल्ड मैडल जीता

नौ से बारह मई के बीच नेपाल में आयोजित हुए इंडो-नेपाल योगा कॉम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ की योग टीम ने गोल्ड मैडल जीता है। जीत के बाद टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग टीम का गोल्ड मैडल हासिल करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय...

May 20, 2024 8:09 PM

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा नई प्रावीण्य सूची अलग से जारी की जाएगी

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा नई प्रावीण्य सूची अलग से जारी की जाएगी। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के सचिव से मिली जानकारी कक्षा नौवीं से बारहवीं तक का परीक्षा परिणाम बीते पन्द्रह मई को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के साथ ही अस्थायी प्रावीण्य सूची भी विद्यामण्डलम् द्वारा जारी की ...

May 20, 2024 8:08 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अट्ठारह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग सेमहारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बता...

May 20, 2024 8:06 PM

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने शासकीय विभागों द्वारा की जाने वाली सामग्री खरीदी और सेवा प्राप्ति पर ठेकेदारों को किये जाने वाले भुगतान पर कर की कटौती के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने शासकीय विभागों द्वारा की जाने वाली सामग्री खरीदी और सेवा प्राप्ति पर ठेकेदारों को किये जाने वाले भुगतान पर कर की कटौती के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है...

May 20, 2024 8:05 PM

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के संबंध में प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को दिए जा रहे 30%आरक्षण को अवैध ठहराया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के संबंध में अपना आदेश सुनाते हुए प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को दिए जा रहे तीस प्रतिशत आरक्षण को अवैध ठहराया है। उच्च न्यायालय ने आज इस संबंध में अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि प्लाटून कमांडर के पद पर तीन सौ सत्तर महिल...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला