छत्तीसगढ

May 27, 2024 8:18 PM

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति के अध्यक्ष रितुराज साहू के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने मुलाकात की

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति के अध्यक्ष रितुराज साहू के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को राज्य में शिक्षा, शासकीय कामकाज और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

May 27, 2024 8:16 PM

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हेमचंद मांझी को माओवादियों द्वारा कथित रूप से धमकी दिए जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित नारायणपुर जिले में रहने वाले हेमचंद मांझी को माओवादियों द्वारा कथित रूप से धमकी दिए जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इस संबंध में राज्य के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य शासन ने प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप क...

May 27, 2024 8:14 PM

कोयला घोटाला और मनी लॉड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिल पाई

कोयला घोटाला और मनी लॉड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिल पाई है। जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश एन के व्यास की बेंच में हुई। सौम्या चौरसिया ने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत मांगी है...

May 27, 2024 8:10 PM

बेमेतरा जिले के पिरदा में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड फैक्ट्री में बीते 25 मई को हुए विस्फोट के बाद से 8 लोग लापता

बेमेतरा जिले के पिरदा में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड फैक्ट्री में बीते 25 मई को हुए विस्फोट के बाद से 8 लोग लापता हैं। जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि सेना की टेक्निकल टीम की निगरानी में घटनास्थल से मलबा हटाने का काम पूरा हो गया है। मौके से मानव अंगों के अवशेष मिले हैं। इन अवशेषों को डीएनए...

May 27, 2024 8:07 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने जीएसटी नियमों में बदलाव करते हुए राज्य की सीमा में ई-वे बिल में दी गई छूट को समाप्त कर दिया है

छत्तीसगढ़ सरकार ने जीएसटी नियमों में बदलाव करते हुए राज्य की सीमा में ई-वे बिल में दी गई छूट को समाप्त कर दिया है। इसके लिए हाल ही में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य के व्यवसायियों के लिए अब पचास हजार रूपए मूल्य से अधिक के माल का परिवहन करने पर ई-वे बिल जनरेट करना आवश्यक होगा। अभी तक राज्य में एक ज...

May 26, 2024 7:59 PM

लोकसभा चुनाव के अंतर्गत चार जून को होने वाली मतगणना के लिए छत्तीसगढ़ में तैयारियां जारी

लोकसभा चुनाव के अंतर्गत चार जून को होने वाली मतगणना के लिए छत्तीसगढ़ में तैयारियां जारी हैं। सभी संसदीय क्षेत्रों में संबंधित जिलों से डाक मतपत्रों को संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के जिला मुख्यालय में ले आया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि राज्य में पच्चीस म...

May 26, 2024 7:58 PM

रायपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों को छत्तीसगढ़ और राजस्थान से गिरफ्तार किया

रायपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों को छत्तीसगढ़ और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और खाली मैगजीन बरामद की गई है। आरोप है कि ये लोग मलेशिया के क्वालालमपुर में रह रहे एक गैंगेस्टर के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के कुछ कारोबारियों को अपना निशाना बनाने की साजिश रच ...

May 26, 2024 7:58 PM

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में छह राजस्व अधिकारियों सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में छह राजस्व अधिकारियों सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें दो तहसीलदार, एक उपपंजीयक और तीन पटवारी शामिल हैं। यह मामला चाम्पा तहसील के कुरदा गांव का है, जहां एक व्यक्ति ने पन्द्...

May 26, 2024 7:58 PM

छत्तीसगढ़ के मध्य भाग में आने वाले दो दिनों के दौरान ग्रीष्म लहर चलने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ के मध्य भाग में आने वाले दो दिनों के दौरान ग्रीष्म लहर चलने की आशंका है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच, चक्रवात रिमाल उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से छत्तीसगढ़ के ओडिशा र...

May 26, 2024 7:55 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में नक्सल मोर्चें पर मिली सफलता के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को बधाई दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में नक्सल मोर्चें पर मिली सफलता के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते पांच महीनों में सुरक्षाबलों ने एक सौ बीस माओवादियों ढेर कर दिया है। वहीं, एक सौ तिरपन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन सौ पचहत्तर माओवा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला