छत्तीसगढ

June 3, 2024 9:08 PM

कमा जिले में एक माओवादी दम्पति सहित पांच इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर सुकमा जिले में एक माओवादी दम्पति सहित पांच इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक माओवादी पर आठ लाख रूपये और एक अन्य पर पांच लाख रूपए इनाम घोषित था। इन पांचों माओ...

June 3, 2024 9:08 PM

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बारह माओवादियों को गिरफ्तार किया

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बारह माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबलिग भी शामिल हैं। इन सभी को अलग-अलग थानों से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी माओवादियों पर हत्या, आईईडी प्लांट करने, रोड काटने और पाम्पलेट-बैनर लगाने का आरोप है। जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में मीरपुर, जं...

June 3, 2024 9:07 PM

नारायणपुर जिले के ग्राम मसपुर में माओवादियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी

नारायणपुर जिले के ग्राम मसपुर में माओवादियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब पन्द्रह से बीस वर्दीधारी माओवादियों ने ग्रामीण के घर पहुंचकर परिजनों के सामने ही धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वहीं, सुकमा जिले में बीती रात अज्ञात आरोपियों ने एक प्रधान आरक्षक की ...

June 3, 2024 9:07 PM

अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक के पास पांच मंजिला इमारत में स्थित एक स्पोर्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई

अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक के पास पांच मंजिला इमारत में स्थित एक स्पोर्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने भवन में स्थित एक होटल को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी मेंं कोई जनहा...

June 3, 2024 9:06 PM

सभी जिला मुख्यालयों में स्थित मतगणना स्थलों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया

कल होने वाली मतगणना के लिए आज छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में स्थित मतगणना स्थलों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने मतणगना केन्द्रों का अवलोकन कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। कल मतगणना केन्द्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पहले और बाहरी...

June 3, 2024 9:06 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानसून के दौरान वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानसून के दौरान वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। ...

June 3, 2024 9:04 PM

लोकसभा चुनाव के तहत देशभर में कल चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी

लोकसभा चुनाव के तहत देशभर में कल चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोकसभा चुनाव में चौंसठ करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने भाग ल...

June 2, 2024 8:29 PM

गर्मी से बचने के लिए शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर शेड लगाया गया

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने लोगों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए एक अनूठी पहल की है। इसके तहत शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर शेड लगाया गया है।   इससे टै्रफिक सिग्नल पर रूकने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। इन अस्थायी शेड के जरिये रायपुर पुलिस मादक पदार्थों के विरूद्ध शुरू...

June 2, 2024 8:28 PM

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन 7 जून से किया जाएगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन 7 जून से किया जाएगा। रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहे इस प्रतियोगिता में छह टीमों के बीच मुकाबला होगा। इस प्रतिय...

June 2, 2024 8:27 PM

मौसम विभाग ने आज और कल छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई है

मौसम विभाग ने आज और कल छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव समेत आठ जिले ग्रीष्म लहर की चपेट में रहेंगे। वहीं, कल बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम जिले में लू चल सकती है। इधर, बिलासपुर के अपर कलेक्टर आर.ए. कुरुव...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला