छत्तीसगढ

June 8, 2024 8:03 PM

वित्त विभाग ने सभी विभागों, निगम, मंडल और उपक्रम निकाय में वाहन किराए पर लेने की व्यवस्था पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है

छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों, निगम, मंडल और उपक्रम निकाय में वाहन किराए पर लेने की व्यवस्था पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। वित्त विभाग ने वाहन किराए पर लेने को लेकर करीब बाईस शर्तें लागू की हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि किस स्तर के अधिकारी को किस किस्म के वाहन को किराए पर लेन...

June 8, 2024 8:02 PM

कोष, लेखा और पेंशन संचालनालय द्वारा आयोजित प्रशिक्षण सत्र का परीक्षा परिणाम जारी

छत्तीसगढ़ में कोष, लेखा और पेंशन संचालनालय द्वारा आयोजित प्रशिक्षण सत्र का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। संचालनालय के संचालक महादेव कावरे ने बताया कि इस सत्र में दो सौ छियालीस में से एक सौ उनसठ परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से इकयासी परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। लेखा प्रशि...

June 8, 2024 8:02 PM

परसा ईस्ट कांता बासन खदान परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पच्चीस हजार पौधे लगाए गए

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर तहसील में परसा ईस्ट कांता बासन खदान परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पच्चीस हजार पौधे लगाए गए। साथ ही पैदल मार्च निकालकर लोगां को पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया गया।  अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज ने क्षेत्र में वर्ष दो हजार तीस तक छियासी लाख पौधे लगाने का लक...

June 8, 2024 7:55 PM

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि इस साल मानसून अपने तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा है

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि इस साल मानसून अपने तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब मानसून ने सबसे पहले सुकमा जिले में प्रवेश किया है। आमतौर पर मानसून बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश...

June 8, 2024 7:53 PM

प्रदेश सरकार ने आरक्षण प्रावधानों को लेकर एक समिति का गठन किया

छत्तीसगढ़ सरकार ने आरक्षण प्रावधानों को लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इस समिति में गोमती साय, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव नीलकंठ टेकाम, कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा को भी शामिल गया है। वहीं, सामान्य प्रशासन और आदिम जाति विभाग के सचिव भी इस समिति का ...

June 8, 2024 7:51 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने हॉस्टल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्रों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हॉस्टल में छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और...

June 8, 2024 7:48 PM

बस्तर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में 6 वर्दीधारी माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में छह वर्दीधारी माओवादी मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुंगेड़ी और गोबेल क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और आईटीबीपी के जवानां के साथ कल हुई मुठभेड़...

June 8, 2024 7:46 PM

एनडीए संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी कल तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी कल तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल शाम सात बजकर पंद्रह मिनट पर राष्ट्रपति भवन में शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण सम...

June 7, 2024 8:23 PM

बस्तर संभाग में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 जवान घायल

बस्तर संभाग में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए हैं। वहीं, 05 माओवादी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित गोबेल के जंगलों में हुई है। इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और जगदलपुर की डीआरजी टीम और आईटीबीपी के जवान शामिल थे।    

June 7, 2024 8:20 PM

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय में चल रहें नवीन भवन के आधारभूत संरचना के नवीनीकरण के कार्य प्रगति की भी जानकारी ली। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तेरह म...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला