बिज़नेस

August 8, 2024 8:29 PM

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेन्‍सेक्‍स 582 अंक की कमजोरी के साथ 78 हजार 886 पर बंद

  बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेन्‍सेक्‍स 582 अंक की कमजोरी के साथ 78 हजार 886 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 180 अंक की गिरावट के साथ 24 हजार 117 पर रहा।   विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपया डॉलर के मुकाबले एक पैसा गिरकर 83 रुपए 96 पैसे के स्‍तर पर बंद हुआ।

August 8, 2024 9:04 AM

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे

  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय द्विमासिक नीति बैठक 6 अगस्त से मुंबई में चल रही है। बैंक ने फरवरी 2023 के बाद होने वाली पिछली आठ नीति समीक्षाओं में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है।

August 7, 2024 8:29 PM

घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिन से चली आ रही गिरावट का दौर आज थमा

घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिन से चली आ रही गिरावट का दौर आज थमा और सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढत के साथ बंद हुए। बाजारों में दिन भर तेजी का रुख रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स आठ सौ 75 अंक यानि एक दशमलव एक-एक प्रतिशत की बढत के साथ 79 हजार 4 सौ 68 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी तीन सौ पांच अंक ...

August 7, 2024 11:04 AM

संशोधित ब्याज सहायता योजना जारी रखने के सरकारी निर्णय के बाद आरबीआई ने दिए बैंकों को निर्देश, कम ब्याज पर अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने को कहा

  केंद्र सरकार द्वारा संशोधित ब्याज सहायता योजना जारी रखने के निर्णय को देखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों से फसल ऋण, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन सहित संबंधित गतिविधियों के लिए कम ब्याज दर पर अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने को कहा है। किसानों को 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर 3 लाख रुपये की स...

August 7, 2024 11:01 AM

सी एस शेट्टी संभालेंगे भारतीय स्टेट बैंक अध्यक्ष का पद, तीन साल की अवधि लिए की गई नियुक्ति

  सरकार ने सी एस शेट्टी को तीन साल की अवधि लिए भारतीय स्टेट बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री शेट्टी देश के सबसे बड़े ऋण प्रदाता बैंक (एसबीआई) के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक हैं। वे 28 अगस्त को वर्तमान अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा का स्थान लेंगे।     मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कार्यभार ग्रहण करने की...

August 6, 2024 12:30 PM

शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई शुरुआती बढ़त

बम्बई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में आज तेजी आई और शुरुआती कारोबार में यह एक प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्‍स 918 अंक बढ़कर 79 हजार 678 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 278 अंक की वृद्धि के साथ 24 हजार 334 पर था। शुरुआती कारोबार में अमरीकी डॉलर के मुकाबले रुपया ...

August 5, 2024 2:23 PM

अमरीकी मंदी की आशंकाओं के बीच वैश्विक बाजारों में गिरावट; जापान निक्केई में 1987 के बाद सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट

  विश्व के प्रमुख सूचकांकों में पिछले सप्‍ताह बड़ी गिरावट के बाद आज वैश्विक बाजार में गिरावट दर्ज की गई। अमरीका में शुक्रवार को अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के बाद एशिया के शेयर बाजारों में कमी दर्ज की गई। जापान में, निक्केई 225 और टॉपिक्स इंडेक्स दोनों दोपहर के कारोबार में 10 प्रतिशत से अधिक नीचे...

August 5, 2024 12:31 PM

भारतीय सूचकांक में गिरावट; सेंसेक्स 2,401 अंक गिरा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

  बोम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 2,401 अंक गिरकर 78,580 पर खुला वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 490 गिरावट के साथ 24,228 पर आ गया। रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 83 रुपये 80 पैसे था। 

August 4, 2024 9:56 AM

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में 54,727 करोड़ रुपये का निवेश किया

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस वर्ष जुलाई के महीने में भारतीय शेयर बाजार में 54 हज़ार 727 करोड़ रुपये का निवेश किया। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के अनुसार, 32 हजार 364 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में, जबकि 22 हज़ार 363 करोड़ रुपये का निवेश ऋण में किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नि...

August 2, 2024 7:47 PM

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 886 अंक टूटकर 80 हजार 982 पर बंद हुआ

  बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 886 अंक टूटकर 80 हजार नौ सौ 82 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 293 अंक की गिरावट के साथ 24 हजार सात सौ 18 पर रहा।   विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83 रुपये और 75 पैसे के स्‍तर पर बंद हुआ।   सर्राफा बाजार में श...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला