बिहार

May 8, 2024 2:51 PM

चक्रवाती परिसंचरण और पूरबा हवा के प्रभाव से हुई बारिश से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली

चक्रवाती परिसंचरण और पूरबा हवा के प्रभाव से राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्यभर के अधिकतर भागों में सामान्य तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गयी है। विभा...

May 11, 2024 12:46 PM

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल की अदालतों में तेरह मई को अवकाश रहेगा

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल की अदालतों में तेरह मई को अवकाश रहेगा। चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत मुंगेर संसदीय क्षेत्र में बाढ़ अनुमंडल के कई भागों में मतदान होना है। मतदान के दिन अवकाश की घोषणा के कारण अदालतों में इस दिन कार्य नहीं होेंगे। वहीं, एक जून को पटना साहिब और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में स...

May 8, 2024 2:50 PM

भारतीय जनता पार्टी ने सीतामढ़ी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नंदन किशोर को पार्टी से निष्कासित कर दिया

भारतीय जनता पार्टी ने सीतामढ़ी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नंदन किशोर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। श्री किशोर पर लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के मामले में यह कार्रवाई की गयी है।

May 11, 2024 2:39 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नामांकन का कार्य शुरू हो गया

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नामांकन का कार्य शुरू हो गया। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन आरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने अपना पर्चा भरा। वहीं, नालंदा से जदयू उम्मीदवार कौशलेन्द्र कुमार ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बक्सर से निर्दलीय ...

May 8, 2024 2:49 PM

लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया

लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। विभिन्न गठबंधन और राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए लगातार सभाएं, रैली, रोड-शो और जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज बेगूसराय संसद...

May 11, 2024 2:39 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लगभग 64.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लगभग चौंसठ दशमलव पांच-आठ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में दस राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की तिरानवे लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।

May 8, 2024 2:48 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 58.18 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के पांच संसदीय क्षेत्रों- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में 58.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त ताजा आंकड़ो के अनुसार सुपौल में सबसे अधिक इकसठ प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, अररिया में उनसठ दशमलव आठ-नौ, म...

May 7, 2024 4:29 PM

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में आज से नौ मई तक मानसून पूर्व बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में आज से नौ मई तक मॉनसून पूर्व बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटोें के दौरान उत्तर बिहार के अधिकतर हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल और अररिया समेत आस-पास के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारि...

May 7, 2024 4:23 PM

बिहार विधान परिषद में आज 11 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने शपथ ली

बिहार विधान परिषद में आज ग्यारह नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने इन सभी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, भाजपा के मंगल पांडेय, राजद के अब्दुलबारी सिद्धिक...

May 7, 2024 4:21 PM

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए बिहार राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की आज जांच की जाएगी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में नामांकन पत्रों की आज जांच की जाएगी। अभ्यर्थी नौ मई तक नाम वापस ले सकते हैं। इस चरण के लिए पच्चीस मई को मतदान होना है। इधर, पाँचवे चरण के मतदान के लि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला