बिहार

June 28, 2024 3:24 PM

स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों के लिए 4,500 आवेदन आमंत्रित किये

स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों के लिए चार हजार पांच सौ आवेदन आमंत्रित किये हैं। ये नियुक्ति संविदा पर होगी। बीएससी नर्सिंग पास अभ्यर्थी एक जुलाई से इक्कीस जुलाई तक आवेदन कर सकते हैंं। विस्तृत जानकारी राज्य स्वास्थ्य समिति की वेबसाइट एसएचएस डॉट बिहार डॉट जीओवी डॉट आईएन पर उपलब्ध ...

June 28, 2024 3:24 PM

प्रदेश की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते प्रदेश की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। गंगा, कोसी, महानंदा, बागमती, कमलाबलान और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा कई छोटी नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि हुयी है। पूर्वी चंपारण में लालबकैया नदी ...

June 28, 2024 3:23 PM

मॉनसून की सक्रियता से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी

मॉनसून की सक्रियता से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के रामनगर में सबसे अधिक एक ...

June 28, 2024 3:22 PM

आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार पुलिस की सिपाही नियुक्ति परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार पुलिस की सिपाही नियुक्ति परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें तीन आरोपी पश्चिम बंगाल और एक उत्तर प्रदेश का है। जांच एजेंसी ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। इस मामले में अबतक ईओय...

June 28, 2024 3:21 PM

सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई ने पहली बार गिरफ्तारी की है। इस बीच जांच एजेंसी ने बेउर जेल पहुंचकर आरोपी बलदेव कुमार उर्फ चिन्टू और मुकेश को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है। वहीं, पट...

June 27, 2024 4:19 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की

राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता से बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि राज्य के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से मॉनसून की ट्रफ रेखा गुजर रही है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों में कई स्थानों पर भारी से ...

June 27, 2024 4:18 PM

नेत्रहीनों के कल्याण के लिए विशेष योगदान देने वाली महान समाजसेवी हेलेन केलर की जयंती आज

नेत्रहीनों के कल्याण के लिए विशेष योगदान देने वाली महान समाजसेवी हेलेन केलर की आज जयंती है। हेलेन केलर का जन्म अमेरिका में हुआ था। उन्होंने नेत्रहीनों, मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। केलर ने नेत्रहीन समुदाय की सहायता के लिए कई पुस्तकों की रचना की। नेत्रहीन परिषद के मह...

June 27, 2024 4:16 PM

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से कक्षाओं का संचालन सुबह नौ बजे से अपराह्न सवा तीन बजे तक

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से कक्षाओं का संचालन सुबह नौ बजे से अपराह्न सवा तीन बजे तक होगा। शिक्षकों को आठ बजकर पचास मिनट तक स्कूल पहुंचना है, जबकि उनकी छुट्टी शाम साढ़े चार बजे होगी। शिक्षा विभाग ने संस्कृत विद्यालय और मदरसा समेत सभी सरकारी स्कूलों के लिए नई समय सारणी जारी की है। समय स...

June 26, 2024 6:01 PM

ऑनलाइन शॉपिंग और कस्टमर केयर के नाम पर ठगी करने वाले अट्ठावन साइबर अपराधी गिरफ्तार

आर्थिक अपराध इकाई ने ऑनलाइन शॉपिंग और कस्टमर केयर के नाम पर ठगी करने वाले अट्ठावन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गोपालगंज से सबसे अधिक अठारह अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं। वहीं नवादा से पंद्रह, पटना से तेरह, सारण से छह और नालंदा तथा शेखपुरा से तीन-तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। इधर, कटिहार ...

June 26, 2024 6:01 PM

प्रदेश के पांच नए रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जायेंगे

प्रदेश के पांच नए रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जायेंगे। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा और भागलपुर स्टेशन पर जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल बारह मार्च के बाद रेलवे की ओर...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला