बिहार

July 16, 2024 8:09 PM

प्रदेश में पंचायती राज विभाग ने पंचायत वन महोत्सव की शुरूआत की

प्रदेश में पंचायती राज विभाग ने पंचायत वन महोत्सव की शुरूआत की है। विभागीय मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पंद्रह सितम्बर तक चलने वाले वन महोत्सव के तहत प्रदेश में पांच लाख पचास हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ये पौधे बरगद, पीपल, नीम, महुआ और आम के होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड ...

July 16, 2024 8:09 PM

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्र्रेम कुमार ने गया जिले में ब्रह्मयोनि पहाड़ पर हरियाली अभियान की शुरूआत की

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्र्रेम कुमार ने गया जिले में ब्रह्मयोनि पहाड़ पर हरियाली अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत स्थानीय वन प्रमंडल द्वारा सीड बॉल तकनीक के माध्यम से बंजर पहाड़ों पर पौधे उगाए जायेंगे। गौरतलब है कि इस तकनीक के माध्यम से औरंगाबाद के पहाड़ी इलाकों में भी पौधे विक...

July 16, 2024 8:08 PM

लोगों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के मामले में देशभर में तीसरे स्थान पर है

लोगों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के मामले में देशभर में तीसरे स्थान पर है। नीति आयोग के चौथे सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। इस मामले में गोवा और हिमाचल प्रदेश बिहार से आगे हैं।

July 16, 2024 8:07 PM

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अपराधियों ने हत्या कर दी

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अपराधियों ने हत्या कर दी। उनका शव दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल जीरत स्थित उनके आवास से बरामद किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी क...

July 16, 2024 12:02 PM

बिहार: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

  बिहार में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की आज अज्ञात हत्यारों ने उनके दरभंगा स्थित पैतृक आवास पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, जीतन सहनी आज सुबह अपने आवास पर मृत पाए गए। वे गांव में अपने घर पर अकेले रहते थे। दरभंगा देहात पुलिस अधीक्षक काम्‍या मिश्रा...

July 16, 2024 11:05 AM

बिहार: पटना जिले में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, सात घायल

  बिहार के पटना जिले में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। बाढ़ अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक सिंह ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि यह दुर्घटना पटना-बख्तियारपुर चार-लेन राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन एक खड़े ट्रक से टकरा गया। उन...

July 15, 2024 8:04 PM

मधुबनी जिले की मेनका मल्लिक को नेपाली भाषा के उपन्यास नीलकंठ के मैथिली अनुवाद के लिए साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया

मधुबनी जिले की मेनका मल्लिक को नेपाली भाषा के उपन्यास नीलकंठ के मैथिली अनुवाद के लिए साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्रीमती मेनका को पिछले दिनों बेंगलुरु में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। श्रीमती मल्लिक खजौली प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली पंचायत के मल्लिक टोला गांव की निव...

July 15, 2024 8:04 PM

राज्य सरकार ने पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर सभी नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों में विशेष न्यायालय का गठन किया है

राज्य सरकार ने पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर सभी नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों में विशेष न्यायालय का गठन किया है। इन न्यायालयों में निजी कंपनियों, एनबीएफसी और चिटफंड कंपनियों के पैसा लेकर फरार होने के मामलों की सुनवाई की जाएगी। इन प्रमंडलों में पटना, तिरहुत, कोसी, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, मगध, सारण औ...

July 15, 2024 8:03 PM

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अररिया और किशनगंज में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक एस. के. सुम...

July 15, 2024 8:01 PM

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है

अररिया से हमारे संवाददाता ने बताया है कि जिले में बीते चार दिनों से हो रही बारिश से परमान समेत अन्य सहायक नदियों का पानी सिकटी, पलासी, जोकीहाट, कुर्साकांटा,नरपतगंज सहित आधा दर्जन प्रखंडों के कई गांव के निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर द...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला