बिहार

August 5, 2024 4:36 PM

रोहतास जिले में सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया

रोहतास जिले में सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हमारे संवाददाता चंदन कुमार ने बताया है कि जलस्तर बढ़ने से इंद्रपुरी बराज के पैंतीस गेटों को खोल दिया गया है। झारखंड की कोयल नदी व छतीसगढ़ की कनहर नदी से भारी मात्रा में पानी पहुंचने से सोन की जलस्तर में लगातार वृद्ध...

August 5, 2024 4:35 PM

बिहार की विभिन्न नदियोें के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कई इलाकों में बाढ का पानी फैल गया

बिहार की विभिन्न नदियोें के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कई इलाकों में बाढ का पानी फैल गया है। नालंदा के हिलसा अनुमंडल से गुजरने वाली लोकाइन नदी का तटबंध टूटने से आसपास के बारह से अधिक गांव बाढ की चपेट में आ गये हैं। नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत फल्गू और लोकायन नदी में अचानक आयी बाढ़ से कई तटबंध...

August 5, 2024 4:35 PM

रिश के चलते राज्य की विभिन्न नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड और छत्तीसगढ तथा प्रदेश में  विभिन्न भागों में भारी बारिश के चलते राज्य की विभिन्न नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कोसी, बागमती और गंडक नदी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।   वहीं, सोन नदी का जलस्तर तीन लाख क्यूसेक के पार होने के साथ ह...

August 5, 2024 4:34 PM

वैशाली जिले में हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से नौ कांवरियों की मौत हो गयी

वैशाली जिले में हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से नौ कांवरियों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हाजीपुर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट रामबाबू ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि घटना देर रात करीब ग्यारह बजे की है जब श्रद्धालुओं का एक समूह पवित्र सावन...

August 5, 2024 12:20 PM

बिहार: वैशाली जिले में नौ श्रद्धालुओं की बिजली की चपेट में आने से मौत, दो अन्य घायल

  बिहार में वैशाली जिले के सुल्तानपुर में नौ श्रद्धालुओं की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, यह घटना उनके वाहन के हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आने से हुई। हाजीपुर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट रामबाबू ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि घटना देर रात करीब 11 बजे की है जब श्रद...

August 4, 2024 7:34 PM

केन्‍द्रीय बजट 2024-25 में ऐसे कई वित्‍तीय प्रावधान हैं जो बिहार के विकास की गति बढायेंगे- केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय

केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने आज कहा कि केन्‍द्रीय बजट 2024-25 में ऐसे कई वित्‍तीय प्रावधान किए गए हैं जो बिहार के विकास की गति बढायेंगे। पटना में मीडिया से बातचीत में श्री राय ने कहा कि बाढ से राहत के लिए 11 हजार 500 करोड़ रुपये आंवटित किए गए हैं। यह आंवटन,  प्रत्‍येक वर्ष उत्‍तरी ...

August 4, 2024 2:07 PM

बिहार: मुख्‍यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया

बिहार में पुलिस ने पटना में मुख्‍यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। यह ई-मेल पिछले महीने की 16 तारीख को मुख्‍यमंत्री आवास के आधिकारिक मेल पर प्राप्त हुआ था। सचिवालय थाने के एस.एच.ओ. संजीव कुमार के बयान के आधार पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। ई...

August 3, 2024 4:38 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईको पर्यटन के विकास के लिए आज नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईको पर्यटन के विकास के लिए आज नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही डेढ़ वर्षों से बंद जलप्रपात पर्यटकों के लिए खुल गया है। ककोलत जलप्रपात के आस-पास पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सोलह करोड़ रूपये की लागत से प्राकृतिक कुंड, आकर्षक ...

August 3, 2024 4:37 PM

राज्य में मखाना की खेती का क्षेत्र बढ़कर पचास हजार हेक्टेयर करने का लक्ष्य

कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि आने वाले दो वर्ष में राज्य में मखाना की खेती का क्षेत्र बढ़कर पचास हजार हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय मखाना महोत्सव का उद्घाटन के बाद श्री पांडेय ने कहा कि इससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।...

August 3, 2024 4:36 PM

कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा और रोहतास जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, गया, जहानाबाद, कैमूर, खगड़िया, लखीसर...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला