बिहार

September 25, 2024 4:51 PM

सीतामढ़ी में चार साल से बंद पड़ी रीगा चीनी मिल जल्द होगी चालू

    सीतामढ़ी जिले में बंद बड़ी रीगा चीनी मिल जल्द चालू होगी। राज्य के ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने बताया कि बंद पड़ी चीनी मिल का संचालन मेसर्स निरानी सुगर्स करेगी। उन्होंने बताया कि रीगा चीनी मिल 2020 में बंद हो गया थी। इसके चलते लगभग 15 हजार कर्मियों का पैसा बकाया था लेकिन सरकार के प्रयास से 10 हजार ...

September 25, 2024 4:51 PM

बिहार में गुड़ उत्पादन को बढावा देने के लिए सरकार ने 1240 करोड़ रुपये को दी मंजूरी

  बिहार सरकार गुड़ उत्पादकों को बढावा देगी और इसकी लिए सब्सिडी तथा आर्थिक मदद भी दी जायेगी।  गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने आज कहा कि इसके लिए राज्य गुड़ प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान गुड़ उद्योग को बढावा देने के लिए 1240 करोड रुपये की स्वीकृति दी गयी है। श्री पासवान...

September 25, 2024 3:21 PM

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति दिन-प्रतिदिन होती जा रही गंभीर, 16 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। तेरह जिलों के 68 प्रखडों की 395 पंचायतों की लगभग 16 लाख 30 हजार की आबादी बाढ़ की चपेट में आ चुकी है। जिले के बरियारपुर, टेटिया बंबर, हवेली...

September 25, 2024 3:20 PM

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान डेंगू के 51 नए मामलों की पुष्टि

प्रदेश में डेंगू के नये मामलों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में डेंगू के इक्यावन नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें 49 मरीज पटना के हैं। वहीं, पटना में चिकनगुनिया के भी तीन नये मामलों की पुष्टि हुई है।

September 25, 2024 3:19 PM

पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने राज्य में आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के दिए निर्देश

पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने राज्य में आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित कर विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी जिलों को केंद्रित दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश दिया है। पटना में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए सभी पुलिस कर्मियों को पाँच बिन्दुओं पर काम करने की सलाह दी। डीजीपी ...

September 25, 2024 3:19 PM

प्रदेश में बीते सोमवार की रात रिकॉर्ड आठ हजार मेगावाट से अधिक बिजली की खपत

प्रदेश में बीते सोमवार की रात रिकॉर्ड आठ हजार मेगावाट से अधिक बिजली की खपत हुई, जो अब तक का सर्वाधिक है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेईस सितंबर को रात्रि नौ बजकर तिरेपन मिनट पर बिहार में बिजली आपूर्ति की अधिकतम मांग आठ हजार पांच मेगावाट दर्ज की गई। विद्युत ...

September 25, 2024 3:18 PM

राज्य सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए जमीन के दस्तावेज और स्वघोषणा पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ाई

राज्य सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए जमीन के दस्तावेज और स्वघोषणा पत्र जमा करने की समय सीमा तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि रैयतों को जमीन के कागजात एकत्र करने में आ रही समस्या को देखते हुए यह फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि इ...

September 25, 2024 3:18 PM

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि आज राज्य के पूर्वी हिस्सों में...

September 24, 2024 9:05 PM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 सितंबर को बिहार दौरे पर आयेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 28 सितंबर को बिहार के दौरे पर आयेंगे । बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि श्री नड्डा बिहार में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे।   इस दौरान वे पार्टी के कोटे से राज्य के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ ...

September 24, 2024 8:57 PM

बिहार में गंगा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज , सोलह लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे बाढ़ प्रभावित 13 जिलों में स्थिति में सुधार की संभावना है। बाढ़ से राज्य में सोलह लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। पटना, बेगूसराय, वैशाली, मुंगेर और भागलपुर सबसे अधिक प्रभावित हैं।   इसके अलावा बक्सर, भोजपुर,...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला