राज्‍य समाचार

August 10, 2024 8:58 PM

दिल्ली भाजपा राजधानी के 200 से अधिक झुग्गी क्लस्टरों में कल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेगी

  दिल्ली भाजपा राजधानी के 200 से अधिक झुग्गी क्लस्टरों में कल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेगी। इन शिविरों का आयोजन झुग्गी बस्ती विस्तारक अभियान के अंतर्गत किया जायेगा, जिसका उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुबह दस बजे करेंगे। 

August 10, 2024 8:51 PM

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – आईआईटी दिल्ली ने आज अपने 55 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया।

  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - आईआईटी दिल्ली ने आज अपने 55 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान डिग्री और डिप्लोमा कोर्सों के दो हजार छह सौ से अधिक छात्रों को उनके प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इनमें चार सौ 81 छात्र पीएचडी के शामिल थे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक औ...

August 10, 2024 8:41 PM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके इस्तीफे की मांग की

  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके इस्तीफे की मांग की है। बेंगलुरु से मैसूरु तक भाजपा और जनता दल (सेक्‍युलर) के विरोध मार्च के समापन पर मैसूरु में श्री जोशी ने कहा कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण- एमयूडीए भूमि आवंटन मामले मे...

August 10, 2024 8:22 PM

राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में आज एक पुरानी इमारत गिरने से तीन लोग घायल

  राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में आज एक पुरानी इमारत गिरने से तीन लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया है कि विभाग को शाम छह बजकर 45 मिनट पर इमारत के गिरने की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहु...

August 10, 2024 8:18 PM

हरियाणा सरकार पारदर्शिता के साथ मेरिट पर सरकारी नौकरियां में भर्ती करती रहेगी- मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी

  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने समूह-घ के तीन हजार सात सौ सत्तर पदों और टी जी टी पंजाबी के एक सौ चार पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी ने इस बारे में कहा कि 'हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग' का मेरिट पर युवाओं को रोजगार देने का सिलसिला अनवरत जारी है।   उन्होंने कहा कि हरियाणा...

August 10, 2024 8:09 PM

पूरा देश और केंद्र सरकार केरल के वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पूरा देश और केंद्र सरकार केरल के वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ है। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद आज वायनाड में एक समीक्षा बैठक की। श्री मोदी ने राहत कार्यों में सहायता के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्व...

August 10, 2024 7:58 PM

जाने-माने अभिनेता विजय कदम का आज मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया

  जाने-माने अभिनेता विजय कदम का आज मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। 67 वर्षीय अभिनेता पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है। कदम ने कई मराठी नाटकों, टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपने थिएटर करियर की शुरुआत बच्चों के नाटक राजा भिखारी माझ...

August 10, 2024 7:54 PM

राजधानी दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान

  राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरा...

August 10, 2024 7:48 PM

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज राजधानी के लोधी गार्डन में पौधारोपण किया

  दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज राजधानी के लोधी गार्डन में पौधारोपण किया। इस दौरान नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने नई दिल्ली पालिका परिषद के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत पालिका परिषद ...

August 10, 2024 7:40 PM

राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 28वें दिल्ली पुस्तक मेले में आज बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंचे

  राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 28वें दिल्ली पुस्तक मेले में आज बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंचे। पांच दिनों तक चलने वाले इस पुस्तक मेले का विषय ‘भारतीय पुस्तकों का वैश्विक प्रभाव’ है। इस मेले का आयोजन इस वर्ष बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला