राज्‍य समाचार

August 11, 2024 8:51 PM

हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय है

  हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में व्यापक वर्षा हुई है। बाढ़ से संबंधित घटनाओं में आज 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता हैं। हाल की आपदाओं के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी हैं।

August 11, 2024 7:46 PM

राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है

  राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्...

August 11, 2024 7:45 PM

महाराष्ट्र सरकार ‘लाड़की बहिन’ योजना की जुलाई और अगस्त महीने की किस्त 17 अगस्त को लाभार्थियों के खातों में जमा करेगी

  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि राज्य सरकार 'लाड़की बहिन' योजना की जुलाई और अगस्त महीने की किस्त 17 अगस्त को लाभार्थियों के खातों में जमा करेगी। अकोला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए, श्री फड़नवीस ने कहा कि इस नई योजना को राज्य में भारी...

August 11, 2024 7:43 PM

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने राजधानी के सुनेहरी,  कुशक और बारापुला नालों से गाद निकालने के चल रहे काम का जायजा लिया

  दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने राजधानी के सुनेहरी, कुशक और बारापुला नालों से गाद निकालने के चल रहे काम का जायजा लिया। उपराज्‍यपाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि इन सभी स्‍थलों पर गाद निकालने का कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है। उच्‍च तकनीक मशीनों की सहायता से सौ से अधिक कर्मचा...

August 11, 2024 7:35 PM

नई दिल्‍ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद बांसुरी स्‍वराज ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा में हिस्‍सा लिया

  नई दिल्‍ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद बांसुरी स्‍वराज ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा में हिस्‍सा लिया।   इस यात्रा में भाजपा के अन्‍य नेता भी शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्‍वराज ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। उन्‍होंने कहा कि हम तिरंगे को कभी झुकने नही...

August 11, 2024 6:51 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर में फसल बीमा योजना लागू करने की तैयारी

  जम्‍मू-कश्‍मीर की अर्थव्‍यवस्‍था में बडा योगदान देने वाले बागवानी क्षेत्र के लिए विशेषरूप से लाई गई फसल बीमा योजना लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना से सैकडों किसान लाभान्वित होंगे। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्‍य मौसम के प्रतिकूल प्रभावों और प्राकृतिक आपदाओं से ...

August 11, 2024 6:43 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर में उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज श्री माता वैष्‍णो देवी का दर्शन करके केंद्र शासित प्रदेश की शांति, समृद्धि और प्रगति की प्रार्थना की

  जम्‍मू-कश्‍मीर में उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज श्री माता वैष्‍णो देवी का दर्शन करके केंद्र शासित प्रदेश की शांति, समृद्धि और प्रगति की प्रार्थना की। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि इस पवित्र तीर्थस्‍थल के दौरान उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने श्रद्धालुओं के लिए भवन में नई यज्ञशाला सुविधा का...

August 11, 2024 6:38 PM

भारत मंडपम में चल रहे 28वें दिल्‍ली पुस्‍तक मेले का  समापन

    राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 28वें दिल्‍ली पुस्‍तक मेले का आज समापन हो गया। पांच दिवसीय इस मेले का विषय भारतीय पुस्तकों का वैश्विक प्रभाव था। इस मेले का आयोजन बच्‍चों और युवाओं को ध्‍यान में रखते हुए किया गया था। इस बार पुस्‍तक मेले में पचास से अधिक प्रकाशकों ने  हिस्‍सा लिया।

August 11, 2024 6:33 PM

पंजाब के कई जिलों में तेज वर्षा के कारण आम जनजीवन प्रभावित

  पंजाब के कई जिलों में आज हुई तेज वर्षा के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। पंजाब में इस मानसून की यह पहली तेज वर्षा है। मौसम विभाग ने लगातार बारिश का अनुमान जताते हुए कई जिलों  के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।    

August 11, 2024 6:27 PM

दिल्‍ली मेट्रो ने जनता को एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के करीब पतंग उड़ाने से बचने की सलाह दी है

  दिल्‍ली मेट्रो ने जनता को अपनी सुरक्षा के लिए आवासीय क्षेत्रों से गुजरने वाली एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के करीब पतंग उड़ाने से बचने की सलाह दी है। दिल्‍ली मेट्रो ने कहा कि 25 हजार वोल्टेज ओवर हेड इक्विपमेंट-ओएचई तारों के साथ किसी भी तरह का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क घातक हो सकता है।   स्‍वतं...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला