राज्‍य समाचार

August 13, 2024 9:14 AM

मध्य प्रदेश: सीबीसी भोपाल द्वारा आज से किया जाएगा दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) भोपाल द्वारा आज से कैरियर कॉलेज, भोपाल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता संग्राम विषय पर आधारित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय सांसद आलोक शर्मा करेंगे। यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए दोनों दिन खुली रहेगी।

August 13, 2024 9:03 AM

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के 9 सहयोगियों को गिरफ्तार किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के नौ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने जम्मू डिविजन के सांबा-कठुआ सेक्टर में घुसपैठ के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों की अगवानी करते हुए उन्हें उधमपुर, कठुआ और डोडा जिलों के ऊपरी इलाकों तक पहुंचाने का काम किया था। इस समूह के सरगना की पहचान मोहम्मद लतीफ उर्फ...

August 13, 2024 9:02 AM

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

  केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस यात्रा में भाग लेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अहमदाबाद नगर निगम ने पूर्वी अहमदाबाद में विराट नगर से इस यात्रा की शुरुआत करने का आयोजन किया है। इसका उद्देश्य लो...

August 13, 2024 8:55 AM

पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों की 109 उन्नत किस्में जारी करने का स्वागत किया

  पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों की उच्च उपज देने वाली, जलवायु के अनुकूल और बायो फोर्टिफाइड 109 किस्में जारी करने का स्वागत किया है। 

August 13, 2024 8:54 AM

सेनेटरी पैड के लिए छात्राओं के बैंक खातों में राशि भेजने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

  मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां सरकार ने सेनेटरी पैड के लिए छात्राओं के बैंक खातों में राशि भेजी है। कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली जैसे कुछ राज्यों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड दिए जाते हैं, जबकि नकद राशि केवल मध्य प्रदेश में दी जा रही है। 

August 13, 2024 10:11 AM

मध्य प्रदेश सरकार ने शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की

  मध्य प्रदेश सरकार ने सभी शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस बढ़ोतरी का लाभ अगले महीने से सभी महापौर, सभापति, उपसभापति और पार्षदों को मिलेगा। श्री यादव ने भोपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि ...

August 12, 2024 7:13 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिला-आधारित विकास योजना को लागू करने के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण परियोजना शुरू की

  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिला-आधारित विकास योजना को लागू करने के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण परियोजना शुरू की है। यह परियोजना आज मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन-मित्र की शासकीय निकाय बैठक के दौरान लॉन्च की गई। यह परियोजना, महाराष्ट्र विकास को सक्षम करने ...

August 12, 2024 6:32 PM

स्वतंत्रता दिवस के फुल ड्रेस रिहर्सल को ध्यान में रखते हुए डीटीसी ने शहर में मार्ग परिवर्तन को लेकर परामर्श जारी किया

  स्वतंत्रता दिवस के फुल ड्रेस रिहर्सल को ध्यान में रखते हुए दिल्ली परिवहन निगम-डीटीसी ने शहर में मार्ग परिवर्तन को लेकर परामर्श जारी किया है। परामर्श में डीटीसी ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल मंगलवार को रात्रि बारह बजे से सुबह 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा।   इस दौरान लालकिल...

August 12, 2024 6:17 PM

दिल्‍ली पुलिस द्वारा स्‍वतंत्रता-दिवस से पहले राजधानी में अवैध चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान जारी

  दिल्‍ली पुलिस ने स्‍वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में अवैध चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहे दो लोगों को गांधीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।   इनके पास से 30 से अधिक चाइनीज मांझे की चरखी जब्त की गई हैं। पुलिस...

August 12, 2024 2:08 PM

राजस्थान: राज्य के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हुई अत्यधिक वर्षा 

  राजस्थान के पूर्वी हिस्से में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हुई है। दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा और लालसोट, करौली के सपोटरा और सवाई माधोपुर में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में राज्य में बा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला