राज्‍य समाचार

August 16, 2024 8:25 PM

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आर जी कर अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में स्थिति तनावपूर्ण है

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आर जी कर अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में स्थिति तनावपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी ने आज दो घंटे के लिए चक्‍का जाम का आह्वान किया ज‍बकि सोशलिस्‍ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया- कम्‍युनिस्‍ट ने पीडित के लिए न्‍याय की मांग करते हुए 12 घंटे की हडताल का आयोजन किया। पुलिस...

August 16, 2024 7:54 PM

मणिपुर में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कांगपोकपी जिले में एक तलाशी अभियान चलाया

मणिपुर में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कांगपोकपी जिले में एक तलाशी अभियान चलाया और छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।  पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि कांगपोकपी जिले के लोइचिंग रिज के सामान्य क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की मौजूदगी की खुफिया जानकारी पर कार्रवाई ...

August 16, 2024 7:49 PM

राजस्व खुफिया निदेशालय मुंबई इकाई ने मुंबई में एक महिला यात्री को किया गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई इकाई ने आज मुंबई में एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया और लोशन की बोतलों में छिपाकर रखे गए एक हजार नौ सौ 83 ग्राम चिपचिपे तरल पदार्थ को जब्त किया। यात्री नैरोबी से मुंबई की यात्रा कर रही थी। अधिकारियों ने जब्त तरल पदार्थ का मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये होने का अनुमा...

August 16, 2024 9:13 PM

सरकार किसानों की पहुंच विज्ञान तक बनाने के लिए रेडियो पर एक कार्यक्रम किसानों की बात आरंभ करेगी

सरकार किसानों की पहुंच विज्ञान तक बनाने के लिए रेडियो पर एक कार्यक्रम किसानों की बात आरंभ करेगी। यह कार्यक्रम आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात की तर्ज पर होगा। केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्‍ली में किसानों से बातचीत करते हुए क...

August 16, 2024 1:43 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पेरिस ओलंपिक-2024 में कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को किया सम्मानित 

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को सम्मानित किया। उन्होंने मनु भाकर को 10 लाख रुपये का चेक भी दिया। पत्रकारों से बातचीत में श्री सोनोवाल ने कहा कि मनु भाकर में क्षमता, समर्पण और प्रतिबद्धता है। उन्होंन...

August 16, 2024 1:10 PM

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आईपी लॉ और मैनेजमेंट में संयुक्त मास्टर्स, एलएलएम के पहले बैच के इंडक्शन प्रोग्राम में लिया भाग 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आईपी लॉ और मैनेजमेंट में संयुक्त मास्टर्स, एलएलएम के पहले बैच के इंडक्शन प्रोग्राम में भाग लिया। छात्रों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत को समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के कारण बौद्धिक संपदा की सोने की खान ...

August 16, 2024 1:07 PM

नई दिल्ली: राम मनोहर लोहिया सहित कई अस्पतालों के डॉक्टर और मेडिकल छात्र कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए कुकृत्य और हत्या के खिलाफ कर रहे हैं प्रदर्शन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और कुछ अन्य अस्पतालों के डॉक्टर और मेडिकल छात्र कोलकाता में एक रेजिडेंट डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कुछ डॉक्टरों ने जीटीबी अस्पताल से स्वामी दयानंद अस्पताल तक मार्च निकाला। इंडियन मेड...

August 16, 2024 12:46 PM

जम्मू-कश्‍मीर: पुलिस ने जम्‍मू क्षेत्र के आठ जिलों में 19 आतंकरोधी इकाइयां बनाई 

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्‍मीर में पुलिस ने जम्‍मू क्षेत्र के आठ जिलों में 19 आतंकरोधी इकाइयां बनाई हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यह कदम जम्मू क्षेत्र में बढ़ रही आतंकवादी गतिविधियों के मद्देनजर लिया गया है। इन इकाइयों के पास आधुनिक संसाधन और प्रशिक्षण प्राप्त होगा जिससे जम्मू क्षेत्र में आत...

August 16, 2024 9:17 AM

जम्मू- कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘एट होम’ रिसेप्शन का किया आयोजन 

कश्मीर घाटी में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल 78वें स्वतंत्रता दिवस पर 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन किया। इस अवसर पर, उपराज्यपाल ने शहीदों के परिवार के सदस्यों, स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, उपलब्धि हासिल करने वालों और केंद्र शासित प्रदेश के नागरिकों के साथ बातचीत की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकाम...

August 16, 2024 1:48 PM

केरल: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर और पी.जी. मेडिकल छात्र आज रहेंगे हड़ताल पर

  कोलकाता में प्रशिक्षु पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में विभिन्न चिकित्सा संघों की जारी हड़ताल के कारण देश भर के कई शहरों में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर आज अनिश्चितकालीन हड़ता...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला