राज्‍य समाचार

August 26, 2024 4:19 PM

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्‍याशियों की संशोधित-सूची आज जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्‍याशियों की संशोधित-सूची आज जारी की। पार्टी ने पंपोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, राजपोरा से अर्शिद भट्ट, अनंतनाग से एडवोकेट सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से शगुन परिहार, डोडा से गजय सिंह राणा और चौधरी रोशन हुसैन गु...

August 26, 2024 4:12 PM

कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में वित्तीय-अनियमितताओं की जांच कर रही है सीबीआई

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। एजेंसी शहर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ले रही है और साथ ही आर जी कर मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के देबाशीष सोम और पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। ब्‍यूरो ने कल इस सिल...

August 25, 2024 8:30 PM

महाराष्‍ट्र सरकार ने एकीकृत राष्‍ट्रीय पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है

            महाराष्‍ट्र सरकार ने केन्‍द्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत राष्‍ट्रीय पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। इसे मार्च 2024 से लागू किया जाएगा।     मंत्रिमंडल ने किसानों को दिन में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की योजना का दायरा बढ़ाने को  मंजूरी द...

August 25, 2024 7:58 PM

त्रिपुरा में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रहे हैं  

          त्रिपुरा में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रहे हैं। राज्‍य में बाढ़ के पांचवें दिन दक्षिणी त्रिपुरा और सिपाहीजेला जिले में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की 11 टुकडि़यां अब भी बचाव और राहत अभियान में जुटी हैं। बल के जवानों को फंसे हुए लोगों ...

August 25, 2024 1:30 PM

महाराष्ट्र: अमरावती जिले में एक बस के पलटने से दो यात्रियों की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में आज राज्‍य परिवहन निगम की एक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मृत्यु हो गई। अमरावती से नागपुर जा रही इस बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पलट गई। इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्‍पतालों में भर्ती किया गया है।  

August 25, 2024 1:42 PM

केरल राज्‍य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष रंजीत बालकृष्‍णन ने दिया इस्‍तीफा

केरल के जाने माने फिल्म निर्देशक और केरल राज्‍य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष रंजीत बालकृष्‍णन ने इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने आज सुबह राज्‍य सरकार को अपना इस्‍तीफा सौंपा। रंजीत ने अपना त्यागपत्र बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के आरोपों के बाद दिया है। सुश्री मित्रा ने एक समाचार चैनल से कहा था कि 200...

August 25, 2024 1:00 PM

महाराष्ट्र: एमपॉक्स वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं निवारक उपाय

जैसे जैसे एमपॉक्स वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुणे जिले में निवारक उपाय किए जा रहे हैं। पिछले छह दिनों में पुणे हवाई अड्डे पर सिंगापुर और दुबई से आए 531 यात्रियों की जांच की गई। इनमें कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। हालांकि, एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने स...

August 25, 2024 12:56 PM

आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने 15 स्थानों पर छानबीन की

कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने आज सुबह 15 स्थानों पर छानबीन की। आर. जी. कर के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष से सीबीआई की एक टीम उनके आवास पर पूछताछ कर रही है। सीबीआई टीम के साथ केंद्रीय टीम और कोलकाता पुलिस भी मौजूद है। नए प्रिंसिपल और नए...

August 25, 2024 10:21 AM

मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण के 5,251 वें जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा जिले में भगवान श्रीकृष्ण के 5,251 वें जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। वह ब्रज क्षेत्र के लोगों के लिए 583 करोड़ रुपये की लागत की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें बरसाना रोप वे, यमुना नदी में क्रूज, पाच्चजन्य प्रेक्षागृह, वृंदावन में ल...

August 25, 2024 10:14 AM

उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन, कल 6.57 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा 2023 कल दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच 67 जिलों के 1,154 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल छह लाख 57 हजार 443 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा आज भी होगी। इसके अलावा 30 व 31 अगस्त को भी इस परीक्षा का आयोजन होगा।   परी...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला