राज्‍य समाचार

September 23, 2024 2:01 PM

आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में सीबीआई कर रही है तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष से पूछताछ

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में पानीहाटी, उत्‍तरी चौबीस परगना से तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष से पूछताछ कर रही है। निर्मल घोष को आज सी बी आई कार्यालय बुलाने के लिए समन भेजा गया था।

September 23, 2024 1:02 PM

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ और श्रीनगर में चुनावी जनसभाओं को करेंगे सम्‍बोधित

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पुंछ और श्रीनगर में चुनावी जनसभाओं को सम्‍बोधित करेंगे। श्री गांधी कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के उम्‍मीदवार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शाह नवाज चौधरी के समर्थन में सीमावर्ती जिले पुंछ के सूरनकोट में पहली जनसभा को ...

September 23, 2024 8:30 AM

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज तेज बारिश की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है। केरल, माहे, यानम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के दक्षिणी, उत्तरी और तटीय क्षेत्रों में भी आज तेज बारिश की प्रबल संभावना है।   असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडि...

September 23, 2024 8:27 AM

तेलंगाना के 11 जिलों में अगले तीन दिनों तक तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी

हैदराबाद के मौसम विज्ञान केन्‍द्र ने तेलंगाना के 11 जिलों में अगले तीन दिनों तक तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन इस स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है। राज्‍य में हैदराबाद सहित कई जिलों में आंधी तूफान और बिजली चमकने के साथ इस महीने की 25 तारीख तक तेज वर्षा हो सकती है। इस बीच हैदराबाद ...

September 23, 2024 8:24 AM

जम्मू-कश्मीर: आज समाप्‍त होगा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज समाप्‍त हो जाएगा। इस चरण में पांच जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर 25 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में जम्मू के रियासी, राजौरी और पुंछ तथा कश्मीर घाटी में श्रीनगर और बडगाम जिले में मतदान होगा।   इनमें से 11 सीटें जम्‍मू डि...

September 23, 2024 8:12 AM

झारखंड: निर्वाचन आयोग की टीम आज से रांची के दो दिवसीय दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत के निर्वाचन आयोग की एक टीम आज से रांची के दो दिन के दौरे पर रहेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व वाली टीम में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु भी शामिल हैं। आयोग की टीम रांची में राजनीतिक दलों के प्रत...

September 23, 2024 7:47 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए इस महीने की 25 तारीख को होगा मतदान

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान इस महीने की 25 तारीख को कराया जाएगा। इस चरण में 26 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट पड़ेंगे, इनमें से 11 सीटें जम्‍मू डिविजन के तीन जिलों में है। पुंछ जिले में पुंछ हवेली भी एक निर्वाचन क्षेत्र है, जहां दूसरे चरण में मतदान कराया जा रहा है।

September 23, 2024 6:56 AM

भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस स्टेशन में हुई वारदात की ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने 15 सितंबर को भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस स्टेशन में हुई वारदात की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना में एक सेना अधिकारी और उसकी महिला मित्र को हिरासत के दौरान प्रताड़ित किया गया और महिला पर कथित यौन हमला किया गया था। न्यायिक जांच का नेतृत्व सेवानिवृत्त न्यायाधीश ...

September 23, 2024 6:42 AM

राजस्थान: जयपुर में आज सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान में सैनिक स्कूल, जयपुर का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह गैर सरकारी संगठनों, राज्य सरकारों और निजी स्कूलों के साथ साझेदारी में देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के सरकार के ल्‍क्ष्‍य का हिस्सा है। मंत्रालय ने साझेदारी के तहत 45 नए सैनिक स्...

September 22, 2024 1:29 PM

एमएस रामचन्द्र राव को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया

एमएस रामचन्द्र राव को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला