राज्‍य समाचार

March 28, 2024 11:26 AM

अरुणाचल प्रदेशः लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख़िले का समय समाप्‍त

अरुणाचल प्रदेश में एक साथ होने वाले दो लोकसभा और 60 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि कल समाप्‍त हो गई। दोनों संसदीय सीटों के लिए 15 उम्‍मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। अरुणाचल पश्चिम सीट के लिए तीन राजनीतिक दलों और पांच निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। अरुणाचल पूर्व सीट...

March 28, 2024 10:42 AM

जम्मू-कश्मीरः साइबर ख़तरे से प्रशासन चौकन्ना, वेबसाइटों व ऐप्स को सुरक्षा-ऑडिट का दिया आदेश

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अपने विभागों को निर्देश दिया है कि वे एक महीने के भीतर कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम - इंडिया (सीईआरटी-इन) पैनलबद्ध एजेंसियों के माध्यम से विभागीय वेबसाइटों/एप्लिकेशन का सुरक्षा ऑडिट कराएँ। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने खबर दी है, कि सरकारी वेबसाइटों, ...

March 28, 2024 10:37 AM

तमिलनाडुः एमडीएमके के कद्दावार नेता ए0 गणेशामूर्ति का कोयंबटूर में निधन

तीन बार के लोकसभा सांसद ए0 गणेशामूर्ति का आज सुबह कोयंबटूर के एक अस्‍पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तीन दिन पहले कथित रूप से कीटनाशक खाने के बाद उनका कोयंबटूर के अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। 76 वर्षीय गणेशामूर्ति इरोड से लोकसभा सांसद थे और सभी राजनीतिक दलों में सम्‍माननीय थे। वे 1989 से ...

March 28, 2024 2:11 PM

नागालैंड में सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम का एक अप्रैल से होगा विस्‍तार

केन्‍द्र ने इस वर्ष एक अप्रैल से नागालैंड के 8 जिलों और अरुणाचल प्रदेश के 3 जिलों में सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम का विस्‍तार कर दिया है। नागालैंड के पांच अन्‍य जिलों के 21 पुलिस थाना क्षेत्रों और अरुणाचल प्रदेश के एक अन्‍य जिले के तीन पुलिस थाना क्षेत्रों में भी यह अधिनियम लागू किया गया है। नाग...

March 28, 2024 10:31 AM

लद्दाखः लेह में मतदान प्रक्रिया में अधिक लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभियान

लद्दाख में, लेह जिले में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया में अधिक लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर कई प्रयास किये जा रहे हैं। कल लेह में चुनाव अधिकारी संतोष सुखदेव की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देने के लिए, बैठक...

March 28, 2024 7:58 AM

पंजाबः मतदान प्रतिशत बढ़ाने को चुनाव आयोग चला रहा है ‘इस बार सत्‍तर पार’ का अभियान

पंजाब में लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरे जोरों पर है। राज्‍य में एक जून को होने वाले सातवें और अंतिम चरण के मतदान की अधिसूचना पांच मई को जारी की जाएगी। अधिकतर पार्टियां अभी भी उम्‍मीदवारों पर विचार कर रहीं हैं। 2019 के आम चुनाव में राज्‍य में 65.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन कार्यालय सत्‍तर प्रत...

March 28, 2024 7:53 AM

राजस्थानः दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी

राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव के तहत 13 लोकसभा सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के साथ ही आज से टोंक सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और बारां-झालावाड़ सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। बागीदौरा व...

March 27, 2024 9:00 PM

दिल्ली उच्च न्यायालय से केजरीवाल को नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी पर ईडी से न्यायालय ने 2 अप्रैल तक मांगा जवाब

      दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तत्काल अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया है। उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति घोटाले के धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और छह दिन की रिमांड को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय-ईडी को नोटिस जारी किया। ...

March 27, 2024 8:41 PM

बिहार में कल 4 लोकसभा सीटों के लिए भरे जाएंगे पर्चे

    बिहार में चार संसदीय क्षेत्रों गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई के लिए नामांकन पत्र भरने का काम कल समाप्त हो जायेगा। इन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना है। नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को होगी। निर्वाचन आयोग ने होली और बिहार स्‍थापना दिवस से जुड़ी छुट्टियों के कारण नामांकन प...

March 27, 2024 8:39 PM

उत्तराखंड में आज अंतिम दिन उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, कल नामांकन पत्रों की जांच होगी

  उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आज अंतिम दिन नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से भाजपा के अजय भट्ट तथा कांग्रेस के प्रकाश जोशी ने पर्चे भरे।     अल्‍मोडा आरक्षित संसदीय सीट से भाजपा के अजय टमटा और कांग्रेस के प्रदीप टमटा ने नामांकन दाखिल किए। गढ़वाल सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार गणेश ग...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला