राज्‍य समाचार

April 6, 2024 2:01 PM

दिल्‍ली के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्‍यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ाई गई

दिल्‍ली की एक अदालत ने आबकारी नीति घोटाला मामले से संबंधित कथित धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्‍यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है। मनीष सिसोदिया की न्‍यायिक हिरासत की अवधि‍ समाप्‍त होने पर उन्‍हें न्‍यायालय के समक्ष पेश किए जाने के ब...

April 5, 2024 9:53 PM

महाराष्ट्र: नासिक में पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोगों की मृत्यु, तीन घायल

   महाराष्ट्र के नासिक जिले में डिंडोरी-म्हसरुले मार्ग पर एक पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायल लोगों को नासिक के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

April 5, 2024 9:51 PM

केरल में जांच के बाद 204 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए

  केरल में आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद 204 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। 86 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कौल ने कहा कि सोमवार को नाम वापसी के आखिरी दिन के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। राज्य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में इस महीने की 26 तारीख को मत...

April 5, 2024 9:50 PM

लेह में शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू

  लद्दाख के लेह जिले में शांति बनाए रखने के लिए आज से धारा 144 लागू कर दी है। ऐसी कोई बयानबाजी न करने का भी आदेश दिया गया है कि जिससे सांप्रदायिक सौहार्द तथा शांति बिगड़े या जिससे जिले में कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई भी समस्‍या उत्‍पन्‍न हो। धारा 144 के लागू होने से किसी भी तरह का जुलूस रैली या...

April 5, 2024 9:44 PM

जम्‍मू कश्‍मीर: सुरक्षा मापदंडों को मजबूत करने के उद्देश्‍य से वरिष्‍ठ अधिकारियों ने पुंछ का दौरा किया

  जम्‍मू कश्‍मीर के पीर पंचाल क्षेत्र में सुरक्षा मापदंडों को मजबूत करने के उद्देश्‍य से पुलिस महानिदेशक आर0 आर0 स्‍वैन, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक आनन्‍द जैन, जम्‍मू मंडल आयुक्‍त रमेश कुमार और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने पुंछ का दौरा किया। अधिकारियों के इस प्रतिनिधिमंडल का प्राथमिक उद्देश्‍य पु...

April 5, 2024 9:41 PM

बीसीआर ने राज्य सरकार से किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ का भुगतान करने की मांग की

  भारत राष्ट्र समिति पार्टी के अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य सरकार से उन किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ का भुगतान करने की मांग की, जिनकी फसल सूखे की स्थिति के कारण सूख गई है। आज शाम राजन्ना सिरसिला जिले में मीडिया से बात करते हुए, चंद्रशेखर राव ने सरकार...

April 5, 2024 9:20 PM

मणिपुर में लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को व्यवस्थित करने का काम शुरू

  मणिपुर में लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम और मतदाता पुष्टि पर्ची वीवीपीएटी मशीनों को सभी जिलों में व्यवस्थित करने का काम आज से शुरू हो गया है। इम्फाल में हस्ताक्षर अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मणिपुर के मुख्‍य चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार झा ने बताया है कि इलेक्‍ट्रानिक्‍स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिट...

April 5, 2024 8:28 PM

चुनाव अधिकारी कार्यालय ने पैसे देकर खबरें प्रसारित करने और फर्जी खबरों के लिए जम्‍मू में नियंत्रण केन्‍द्र स्‍थापित किया

  जम्‍मू-कश्‍मीर में मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने लोकसभा चुनाव के दौरान पैसे देकर खबरें प्रसारित करने और फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए जम्‍मू में निर्वाचन भवन में एक उच्‍च स्‍तरीय कमान और नियंत्रण केन्‍द्र स्‍थापित किया है। यह केन्द्र आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है। यह 24 घंटे काम करेगा ...

April 5, 2024 8:26 PM

बिहार: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पांचों संसदीय क्षेत्रों में 55 उम्मीदवार वैध पाए गए

  बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्रों में 55 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। आज 86 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। सबसे अधिक 20 में से 10 नामांकन पत्र कटिहार संसदीय क्षेत्र से खारिज किए गए। बांका में 9 और भ...

April 5, 2024 8:07 PM

छत्‍तीसगढ़ के विद्युत विभाग परिसर में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

  छत्‍तीसगढ़ के रायपुर शहर के रामनगर में विद्युत विभाग परिसर में भयंकर आग लग गई। यह आग आधे एकड़ जमीन तक फैल गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अभी भी आग बुझाने का कार्य कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में बताया कि आग ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। राज्‍य के मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, कलेक्ट...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला