राज्‍य समाचार

April 20, 2024 8:22 PM

अरूणाचल प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट और विधानसभा चुनाव के लिए कल एक ही चरण में मतदान सम्‍पन्‍न हुआ

  अरूणाचल प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट और विधानसभा चुनाव के लिए कल एक ही चरण में मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। लोकसभा सीट के लिए 72 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जबकि विधानसभा चुनाव में 76 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

April 20, 2024 8:15 PM

मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए कल हुए मतदान में 56 दशमलव आठ-सात प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

  मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए कल हुए मतदान में 56 दशमलव आठ-सात प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस लोकसभा सीट के लिए छह उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

April 20, 2024 7:51 PM

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना

  राजधानी में आज दिनभर धूप खिली रही। आज का अधिकतम तापमान 37 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस से अधिक 23 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बाद...

April 20, 2024 7:49 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज भाजपा की उम्‍मीदवार हेमा मालिनी के समर्थन में मथुरा में एक जनसभा को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज भाजपा की उम्‍मीदवार हेमा मालिनी के समर्थन में मथुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर को 70 सालों से उपेक्षा की स्थिति में रखा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने का उल्‍लेख करते हु...

April 20, 2024 7:17 PM

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछा है कि क्या उन्हें अदालतों पर विश्वास नहीं

  दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछा है कि क्या उन्हें अदालतों पर विश्वास नहीं है या फिर वे अनाप-शनाप आरोप लगाकर अदालतों को भी प्रभावित करने की असंवैधानिक मंशा रखते हैं। श्री बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डाइट को लेकर आ...

April 20, 2024 7:15 PM

असम में पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार दूसरे चरण के मतदान पर केंद्रित

  असम में पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार दूसरे चरण के मतदान पर केंद्रित हो गया है। इस चरण में पांच सीटों पर कुल 61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण में भाजपा, कांग्रेस, एआईयूडीएफ, तृणमूल कांग्रेस और बीपीएफ समेत कुछ अन्य दल और निर्दलीय मैदान में हैं। मुख्यमंत्री और वरिष्ठ ...

April 20, 2024 8:02 PM

कर्नाटक में 14 सीटों के लिए दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से प्रचार कर रही हैं

  कर्नाटक में 14 सीटों के लिए दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से प्रचार कर रही हैं। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने चिकबल्‍लापुर से भाजपा उम्‍मीदवार सुधाकर और जनता दल सेक्‍युलर के कोलार से उम्‍मीदवार मल्‍लेश बाबू के समर्थन में चिकबल्‍लापु...

April 20, 2024 5:16 PM

केरल में लोकसभा की 20 सीटों पर चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर

  केरल में लोकसभा की 20 सीटों पर चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। राज्‍य में 26 अप्रैल को मतदान होना है। तमिलनाडु की भारतीय जनता पार्टी नेता विजयधारणी ने तिरूवंनतपुरम से एनडीए उम्‍मीदवार और केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री राजीव चन्‍द्रशेखर के समर्थन में आज अनंतपुरी में आयोजित महिला सम्‍मेलन को संबोधित...

April 20, 2024 4:56 PM

देश में संस्‍कृति, धर्म और भाषा की समानता थोपी जा रही है- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि देश में संस्‍कृति, धर्म और भाषा की समानता थोपी जा रही है और राजनीतिक लाभ के लिए विविधता की अनदेखी की जा रही है। केरल के चालकुडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्‍मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍...

April 20, 2024 4:51 PM

कश्‍मीर घाटी में संयुक्‍त सुरक्षा समीक्षा बैठक

  कश्‍मीर घाटी के अवंतिपोरा में कल कश्‍मीर के पुलिस महानिरीक्षक विधि कुमार बिरदी और केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक तथा थल सेना की विक्‍टर फोर्स के जनरल कमांडिंग ऑफिसर की एक संयुक्‍त सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और चुनावी प्रक्रिया की प्रामाणिकता बनाए ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला